back to top

Stock Market: बाजार में रौनक, 209 अंक उछलकर 52600 के पार बंद हुआ सेंसेक्स

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 209.36 अंकों (0.40 फीसदी) की तेजी के साथ 52,653.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 69.05 अंकों (0.44 फीसदी) के उछाल के साथ 15,778.45 के स्तर पर बंद हुआ।  पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 164.26 अंक या 0.30 फीसदी के नुकसान में रहा।

आज रसायन विनिर्माण क्षेत्र की कंपनी तत्व चिंतन फार्मा केम की शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत हुई। 1,083 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले गुरुवार को कंपनी के शेयर 95 फीसदी की भारी बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर 2,111.80 पर सूचीबद्ध हुआ। एनएसई पर यह 2,111.85 पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह बीएसई पर 9.40 फीसदी उछलकर 2310.25 पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 5,120.68 करोड़ रुपये है। दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद एसबीआई, टाटा स्टील, हिंडाल्को, बजाज फिनसर्व और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं मारुति, पावर ग्रिड, बजाज ऑटो, आईटीसी और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 76,640.54 करोड़ रुपये घटा। एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक हैं। सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आजफार्मा, ऑटो, प्राइवेट बैंक और एफएमसीजी गिरावट पर बंद हुए। वहीं मेटल, आईट, पीएसयू बैंक, मीडिया, बैंक, फाइनेंस सर्विस और रियल्टी बढ़त पर बंद हुए। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 224.86 अंक (0.43 फीसदी) ऊपर 52668.57 के स्तर पर खुला। निफ्टी 70.60 अंकों (0.45 फीसदी) की बढ़त के साथ 15780 के स्तर पर खुला था। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 135.05 अंकों (0.26 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,443.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 37.05 अंकों (0.24 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,709.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

तुर्किये की संसद ने हजारों कुर्दिश विद्रोहियों को सशर्त आम माफी संबंधी विधेयक को मंजूरी दी

संसद में विधेयक के पक्ष में 468 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 88 सांसदों ने इसका विरोध किया। अंकारा। तुर्किये की संसद ने सोमवार को...

ट्रंप ने ईरान की युद्ध क्षतिपूर्ति की मांग का उड़ाया मजाक, होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव

दुबई । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की उस मांग का मजाक उड़ाया है, जिसमें तेहरान ने अमेरिका और इजराइल की ओर...