back to top

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 75,000 अंक के पार, निफ्टी में भी बढ़त

मुंबई। Share Market Today : वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 900 अंक से अधिक उछलकर 75,000 अंक के स्तर को पार कर गया। बीएसई सेंसेक्स ने पिछले दिन की तेजी जारी रखते हुए कारोबार की शुरुआत आज सकारात्मक रुख के साथ की और फिर शुरुआती सौदों के बाद 901.43 अंक उछलकर 75,071.38 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 265.9 अंक की बढ़त के साथ 22,774.65 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक मुनाफा दर्ज करने वालों में शुमार रहे। हालांकि, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक के शेयर नुकसान में रहे। बजाज फिनसर्व के शेयर में दो प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत चढ़कर 71.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,488.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,000.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स पांच सत्र से जारी गिरावट के बाद सोमवार को 341.04 अंक चढ़कर 74,169.95 पर बंद हुआ था। निफ्टी 111.55 अंक की बढ़त के साथ 22,508.75 अंक पर रहा था।

RELATED ARTICLES

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

तुर्किये की संसद ने हजारों कुर्दिश विद्रोहियों को सशर्त आम माफी संबंधी विधेयक को मंजूरी दी

संसद में विधेयक के पक्ष में 468 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 88 सांसदों ने इसका विरोध किया। अंकारा। तुर्किये की संसद ने सोमवार को...

ट्रंप ने ईरान की युद्ध क्षतिपूर्ति की मांग का उड़ाया मजाक, होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव

दुबई । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की उस मांग का मजाक उड़ाया है, जिसमें तेहरान ने अमेरिका और इजराइल की ओर...