back to top

Share Market : सप्ताह के पहले दिन बाजार में उछाल, सेंसेक्स इतने अंक चढ़ा, निफ्टी भी बढ़ा

मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के साथ ही इंडसइंड बैंक और अन्य वित्तीय कंपनियों में खरीदारी से सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी लौटी। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 363.67 अंक चढ़कर 74,192.58 अंक पर पहुंच गया। इसके साथ ही बाजार में पांच दिनों की गिरावट थम गई। एनएसई निफ्टी 115.3 अंक चढ़कर 22,512.50 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक में करीब पांच फीसदी की तेजी आई। रिजर्व बैंक ने शनिवार को ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि इंडसइंड बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है। बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयर भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर नेस्ले, एचसीएल टेक, एसबीआई, टेक महिंद्रा और इंफोसिस में गिरावट हुई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 792.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। होली के अवसर पर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बंद रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत बढ़कर 71.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

तुर्किये की संसद ने हजारों कुर्दिश विद्रोहियों को सशर्त आम माफी संबंधी विधेयक को मंजूरी दी

संसद में विधेयक के पक्ष में 468 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 88 सांसदों ने इसका विरोध किया। अंकारा। तुर्किये की संसद ने सोमवार को...

ट्रंप ने ईरान की युद्ध क्षतिपूर्ति की मांग का उड़ाया मजाक, होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव

दुबई । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की उस मांग का मजाक उड़ाया है, जिसमें तेहरान ने अमेरिका और इजराइल की ओर...