back to top

कोविड संक्रमण के मामलों में उछाल से शेयर बाजार सहमा, सेंसेक्स 870 अंक लुढ़का

मुंबई। कोरोना वायरस संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या और इससे अर्थव्यवस्था में आते सुधार को लेकर चिंता बढ़ने के बीच शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार गिरावट आ गई। बीएसई सेंसेक्स 871 अंक लुढ़क गया वहीं एनएसई निफ्टी में 229 अंक से अधिक की गिरावट रही। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में बड़ी गिरावट से भी बाजार धारणा पर असर पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में एक समय 1,400 अंक से अधिक की गिरावट आ गई थी। पर बाद में इसमें कुछ सुधार आया और अंत में यह 870.51 अंक यानी 1.74 अंक टूटकर 49,159.32 पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई का निफ्टी सूचकांक 229.55 अंक यानी 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,637.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सर्वाधिक गिरावट बजाज फाइनेंस में रही। इसमें 5.81 प्रतिशत की गिरावट आई।

इसके अलावा इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो तथा आईसीआईसीआई बैंक में भी गिरावट रही। गिरावट के बीच आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। एचसीएल टेक में सर्वाधिक 3.08 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा, टीसीएस, इन्फोसिस, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा में भी 2.32 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,03,558 नए मामले सामने आए हैं।

एक दिन में सामने आने वाले संक्रमण के मामलों की यह संख्या अब तक सर्वाधिक है। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,25,89,067 हो गई है। देश में कोविड-19 के प्रसार के बाद से पिछले साल 17 सितम्बर को एक दिन में सर्वाधिक 97,894 नए मामले सामने आए थे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बाजार में सोमवार को जोरदार बिकवाली हुई। इसका कारण देश में कोविड-19 मामलों का अनुमान के मुकाबले तेजी से बढ़ना और इससे आर्थिक पुनरूद्घार की गति प्रभावित होने का अंदेशा है।

वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनियों की आय में गिरावट की आशंका के मद्देनजर शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन ने भी चिंता को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का निर्णय और चौथी तिमाही के कंपनियों के परिणाम बाजार की दिशा को तय करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक सोमवार को शुरू हो गई। एमपीसी नई मौद्रिक नीति की घोषणा सात अप्रैल को करेगी।

वृहत आर्थिक मोर्चे पर देश की विनिर्माण गतिविधियों में वृद्धि की रफ्तार फिर सुस्त पड़ी है और मार्च में यह सात माह के निचले स्तर पर आ गई। सोमवार को जारी एक मासिक सर्वे में कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने से देश में विनिर्माण गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। आईएचएस मार्किट इंडिया का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) मार्च में घटकर सात माह के निचले स्तर 55.4 पर आ गया। फरवरी में यह सूचकांक 57.5 पर था।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए। चीन में शंघाई, हांगकांग और आस्ट्रेलिया के बाजार अवकाश के कारण बंद रहे। यूरोप के शेयर बाजार भी सोमवार को बंद रहे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। दुनिया के अन्य देशों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 73.30 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...