back to top

श्रीलंका स्थित सीता एलिया के पत्थर का अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में किया जाएगा इस्तेमाल

अयोध्या (उप्र)। श्रीलंका में भारत के उच्चायोग ने बताया कि श्रीलंका स्थित सीता एलिया के पत्थर का अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा और यह भारत एवं श्रीलंका के संबंधों की मजबूती का स्तम्भ बनेगा। ऐसा माना जाता है कि माता सीता को रावण ने श्रीलंका में इसी स्थान पर बंदी बनाकर रखा था। उम्मीद की जा रही है कि भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोडा इस पत्थर को भारत लाएंगे।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया,अयोध्या में राम मंदिर के लिए श्रीलंका स्थित सीता एलिया के पत्थर का इस्तेमाल भारत और श्रीलंका के संबंधों की मजबूती का स्तम्भ बनेगा। भारत में श्रीलंका के मनोनीत उच्चायुक्त मिलिंदा मोरागोडा को उच्चायुक्त की मौजूदगी में म्यूरपति अम्मान मंदिर में यह पत्थर सौंपा गया।

सीता एलिया में माता सीता का एक मंदिर है और ऐसा माना जाता है कि इसी स्थान पर लंकापति रावण ने उन्हें बंदी बनाकर रखा था और यहीं माता सीता भगवान राम से प्रार्थना किया करती थीं कि वह उन्हें बचा कर ले जाएं।

श्रीलंका स्थित हकगला गार्डन के रास्ते में पड़ने वाले इस मंदिर को सीता अम्मन मंदिर के रूप में जाना जाता है। एक नदी के पार एक पहाड़ की चोटी पर गोल चिह्न हैं और माना जाता है कि ये रावण के हाथी के पदचिह्न हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया था। इसी के साथ भाजपा की वह मंदिर मुहिम पूरी हो गई, जो तीन दशक तक उसकी राजनीति का अहम हिस्सा रही और जिसने उसे सत्ता में शीर्ष पर पहुंचाया।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...