back to top

खेल जगत ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली समेत भारत के खेल जगत ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया। स्वराज का मंगलवार की रात दिल का दौरा पडऩे के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। कोहली ने ट्वीट किया , सुषमाजी के निधन से काफी दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। खेलमंत्री कीरेन रीजीजू ने कहा कि स्वराज हमेशा लोगों के दिलों और जेहन में रहेंगी। उन्होंने कहा , इस समय मेरे पास शब्द नहीं है। वह भारतमाता के लिए समर्पित रहीं। सुषमाजी, आप हमारे दिलोदिमाग में हमेशा जीवित रहेंगी।

 

पूर्व खेलमंत्री और ओलंपिक रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने स्वराज के असामयिक निधन पर शोक जताया। राठौड़ ने ट्वीट किया, सुषमा स्वराज जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूं। अपने 50 बरस के राजनीतिक कैरियर में उन्होंने अपनी ताकत, गरिमा और दयालु स्वभाव से करोड़ों दिलों को छुआ। विदेश मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को हमेशा याद रखा जाएगा। क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने कहा, मैं अनुभवी राजनेता और भाजपा की मजबूत स्तंभ सुषमा स्वराज जी के निधन से शोक में हूं। हर कोई उन्हें प्यार करता था। वह मौजूदा समय की सबसे मददगार और प्रिय राजनेताओं के रूप में याद रखी जाएंगी। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं। भारत की अपूरणीय क्षति।

 

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, सुषमा स्वराज जी के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने लिखा, मेरी प्रिय सुषमा स्वराज जी के निधन से स्तब्ध हूं। उनके सक्षम मार्गदर्शन में कन्या मुहिम की ब्रांड दूत के रूप में काम करने का सौभाग्य मिला था। उनके साथ निजी संबंध हमेशा मेरी स्मृतियों में रहेंगे। क्रिकेटर सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ और आकाश चोपड़ा ने भी उन्हें श्रृद्घांजलि दी।

RELATED ARTICLES

बीसीसीआई सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट में अय्यर और किशन की वापसी, रोहित, विराट टॉप श्रेणी में, देखें लिस्ट

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल मैच जिताने वाली शानदार पारियां खेलने के 24 घंटे से भी कम...

कोहली बची हुई सीरीज से हटे, इंग्लैंड के खिलाफ मैच में धमाल मचाएगा यह खिलाड़ी

नयी दिल्ली। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बचे हुए मुकबलों से हट गए हैं जिसकी पुष्टि...

ICC ODI team 2023 में भारत का दबदबा, रोहित शर्मा को कप्तान की कमान

दुबई। ICC ODI team 2023 : रोहित शर्मा को मंगलवार को आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान चुना गया जिसमें...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...