back to top

बुद्ध के संदेशों से सजी आध्यात्मिक संध्या

आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सम्भावना नाट्य मंच द्वारा गोमती नगर स्थित संगीत भवन परिसर में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण से जुड़े संदेशों को केंद्र में रखते हुए शांति, करुणा और आत्मजागरण का भाव प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ डा. मनीषा के परिचयात्मक उद्बोधन से हुआ जिसमें उन्होंने बुद्ध के जीवन-दर्शन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात गुरु सत्यनारायण गोयनका के मार्गदर्शन में दस मिनट का विपश्यना ध्यान सत्र हुआ जिसमें लोगों ने मौन साधना के माध्यम से आत्मिक शांति का अनुभव किया।इस दौरान भजन सबका मंगल, सबका मंगल होये रे की सामूहिक प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस प्रस्तुति में प्रवीण गौर, सुनीता वीर, सौम्या गोयल, विनीता मिश्रा, दीपिका मॉरिसन, मिहिका गांगुली, अविका गांगुली, आद्रिका मिश्रा, अव्युक्ता श्रीवास्तव, कर्णिका सिंह, आस्था एवं आश्वी सिंह ने स्वर प्रदान किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाट्य प्रस्तुति भगवान होते हैं विशेष आकर्षण का केंद्र रही जिसमें भूमि ने बुद्ध की भूमिका निभाई, जबकि आस्था, महक, अविका, अव्युक्ता, आद्रिका एवं कर्णिका ने शिष्यों की भूमिका को सजीव किया। इसके अतिरिक्त बुद्ध कहते हैं सफल होने के लिए शीर्षक से एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई जिसमें शुभ्रा, सुमन, मिहिका, प्रज्ञा, विनीता एवं दीपिका मॉरिसन ने प्रभावी अभिनय किया। सफेद परिधान और नारंगी दुपट्टे के ड्रेस कोड के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने पवित्रता और ज्ञान के प्रतीकात्मक भाव को आत्मसात किया और समाज में शांति, सह-अस्तित्व और सकारात्मकता का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गुरु गायत्री डेविड, निवेदिता भट्टाचार्य सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

शहर के गुरुद्वारों में गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। निआसरों के आसरे, निमानियों के मान, नितानियों के तान, निआसरों के आसरे सिखों के तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज का...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

साहित्य समागम में तीन साहित्यकारों की कृतियों का लोकार्पण

तीन रचनाओं को सस्वर सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। साहित्यिक संस्था 'अमृतायन' के तत्वावधान में आज यू.पी. प्रेस क्लब के सभागार में...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव

भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में आज गुरूवार को शहर भर से आए भक्तों...