back to top

नवरात्र में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। प्रदेश में एक बार फिर से योगी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गयी है। माना जा रहा है कि अगले महीने नवरात्र में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसारइस मंत्रिमंडल विस्तार में सुभासपा नेता ओपी राजभर और समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को सरकार में जगह दी जा सकती है। हालांकि बीते दिनों दारा सिंह चौहान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की थी।

योगी सरकार की कैबिनेट में कुल आठ जगहें खाली हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के अनुसार पार्टी सहयोगियों को विश्वास में लेते हुए बड़े फैसले ले सकती है। इसमें कई अहम चेहरों को भी जगह मिलने की संभावना जतायी जा रही है। योगी सरकार में फिलहाल कुल 52 मंत्री है, जिसमें 18 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री हैं। राज्य में सीएम समेत कुल मंत्रियों की संख्या 60 तक जा सकती है।

बता दें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर, साल 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग हो गये थे। वहीं दारा सिंह चौहान साल 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे हालांकि इस साल जून-जुलाई में एक बार फिर दोनों नेता भाजपा के साथ आ गये। ओपी राजभर ने जहां एनडीए का दामन थामा तो दारा सिंह चौहान ने मऊ स्थित घोसी विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर भाजपा का साथ ले लिया।

हालांकि पार्टी को घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा और सपा के सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज की। पार्टी ने दारा सिंह चौहान को ही इस सीट से दोबारा खड़ा किया था लेकिन वह जीत नहीं सके। हालांकि इन दोनों नेताओं की भाजपा में इंट्री होने के साथ ही मंत्री बनने की चर्चाएं तेज थी लेकिन उपचुनाव में शिकस्त मिलने के बाद से विराम लग गया था।

RELATED ARTICLES

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...