back to top

संक्रान्ति पर्व पर नाका गुरुद्वारे में सजा विशेष दीवान

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल
लखनऊ। आज मघ्घर माह संक्रान्ति पर्व पर श्री गुरू सिंह सभा ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरु नानक देव जी नाका हिंडोला, लखनऊ में बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया। जिसमें रहिरास साहिब के पाठ के उपरांत रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह जी अपनी मधुरवाणी मे शबद कीर्तन मघरि माहि सोहंदीया हरि पिर संग बैठड़आह, तिन की शोभा किया गयी जे साहिब मेलड़ीआह एवं नाम सिमरन द्वारा द्वारा आई साध संगतों को निहाल किया। ज्ञानी सुखदेव सिंह जी ने मघ्घर मार्गर्शीष माह संक्रान्ति पर्व पर कथा व्याख्यान करते हुए कहा कि इस महीने में जो व्यक्ति परमात्मा की प्राप्ति हेतु सत्संग करता है उसे संसार एवं परलोक दोनों में सम्मान प्राप्त होता है। संसार में धन, दौलत, पदार्थों द्वारा प्राप्त सम्मान केवल एक सीमित अवधि के लिए होता है और इन सभी वस्तुओं से कभी-कभी अपमान भी हो जाता है। लेकिन जो व्यक्ति परमात्मा की आराधना करता है उसकी शोभा संसार में इतनी फैल जाती है कि उसका आंकलन करना भी मुमकिन नहीं क्योंकि परमात्मा के भक्त भी भगवान की तरह बहुमूल्य हो जाते है। इसलिए इस महीने में हमें ज्यादा से ज्यादा भजन सिमरन व सत्संग करना चाहिए ताकि भगवान हम पर अपनी असीम कृपा बनाये रखे। सिमरन साधना परिवार के बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में शब्द कीर्तन गायन किया। कार्यक्रम का संचालन स0 सतपाल सिंह मीत ने किया। दीवान की समाप्ति के उपरान्त लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष स. राजेन्द्र सिह बग्गा ने समूह संगत को मघ्घर मार्गर्शीष माह संक्रान्ति पर्व की बधाई दी। समाप्ति के उपरान्त गुरु का लंगर वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES

शहर के गुरुद्वारों में गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। निआसरों के आसरे, निमानियों के मान, नितानियों के तान, निआसरों के आसरे सिखों के तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज का...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव

भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में आज गुरूवार को शहर भर से आए भक्तों...

मई में पड़ेंगे बुद्ध पूर्णिमा, गंगा दशहरा व वट सावित्री जैसे व्रत -त्यौहार

शास्त्रों में भी इन तिथियों को बहुत पुण्यकारी माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का पांचवां महीना शुरू होने वाला है। इस माह में कई...

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

शहर के गुरुद्वारों में गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। निआसरों के आसरे, निमानियों के मान, नितानियों के तान, निआसरों के आसरे सिखों के तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज का...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

साहित्य समागम में तीन साहित्यकारों की कृतियों का लोकार्पण

तीन रचनाओं को सस्वर सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। साहित्यिक संस्था 'अमृतायन' के तत्वावधान में आज यू.पी. प्रेस क्लब के सभागार में...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव

भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में आज गुरूवार को शहर भर से आए भक्तों...