back to top

कोरोना के मद्देनज़र विधान मंडल सत्र के दौरान बरती जाये विशेष सावधानी : योगी

  • टेस्टिंग में बढ़ोतरी करने की कार्यवाही लगातार जारी जारी रखी जाये
  • सार्वजनिक स्थानों पर न हों धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • बरेली, गोरखपुर, प्रयागराज व बस्ती पर दिया जाये विशेष ध्यान
  • और प्रभावी की जाये एम्बुलेंस संचालन की कार्यवाही को
  • संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए आवश्यकतानुसार हों आईसीयू बेड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय के सुरक्षा कर्मियों सहित 20 कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कोविड-19 के मद्देनज़र राज्य विधान मंडल के 20 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिये हैं। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने 20 कर्मचारियों के संक्रमित होने की पुष्टि की है। अभी 300 कर्मचारियों व अधिकारी, जिनकी सत्र के दौरान ड्यूटी लगायी जानी है, उनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

मुक्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलॉक की समीक्षा कोरोना संक्रमण की टेस्टिंग में बढ़ोतरी करने की कार्यवाही को लगातार जारी रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 75 से 80 हजार रैपिड एन्टीजन टेस्ट और 40 से 45 हजार आरटीपीसीआर विधि से टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं। उन्होंने कहा की कहा कि कोरोना संक्रमण से संबंधित पोर्टल को अद्यतन रखा जाये। इसे रोज़ अपडेट किया जाये।

योगी ने ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हर स्तर पर सावधानी बरतना जरूरी है। कोरोना के संक्रमण के मद्देनज़र धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन घर में ही किया जाये। सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी धार्मिक अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद बरेली, गोरखपुर, प्रयागराज तथा बस्ती पर विशेष ध्यान दिया जाये। लखनऊ तथा कानपुर नगर में कोविड-19 के मामलों को नियंत्रित करने और चिकित्सा व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जायें।

उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस संचालन की कार्यवाही को और प्रभावी बनाया जाए। सभी जनपदों में एएलएस और ‘108’ एम्बुलेंस सेवाओं के 50 प्रतिशत वाहन कोरोना संक्रमितों के लिए इस्तेमाल किये जायें। प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के उपचार के लिए ज़रुरत के हिसाब से आईसीयू बेडों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

योगी ने सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय की स्थापना के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय के पास ही सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाये। सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाये। हर ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण की भी कार्ययोजना बनाकर आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कराया जाये। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के निर्माणाधीन डेयरियों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दुग्ध समितियों के गठन के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाये। दुग्ध उत्पादकों से दूध खरीदने की व्यवस्था का विस्तार करते हुए उसे मज़बूत किया जाये। उन्होंने कहा कि पशुपालकों से दुग्ध खरीद की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने से उन्हें उचित मूल्य मिलेगा, जिससे वे ज़्यादा उत्पादन के लिए प्रोत्साहित होंगे।

योगी ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के प्रोटोकाॅल का पालन कराते हुए औद्योगिक गतिविधियों का संचालन पूरी क्षमता से कराया जाये। इस कार्य में कोई कठिनाई न आने पाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उवर्रक की कोई दिक्कत नहीं है। किसानों को सुगमतापूर्वक खाद उपलब्ध हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किये जायें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए ‘हर घर जल’ योजना के कार्यों को तेज किया जाये।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...