back to top

ज़्यादा पॉजिटिव रेट वाले जिलों पर दें विशेष ध्यान : मुख्य सचिव

  • सैंपलिंग, टेस्टिंग व इलाज के लिए भेजी जाएं जिलों में एक्सपर्ट टीम

  • मरीज़ों की मृत्यु दर की हो विस्तृत समीक्षा

  • सांस्कृतिक व सार्वजनिक कार्यक्रमों में बरती जाये विशेष सावधानी

लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सोमवार को कहा कि जिन जिलों में पाॅजिटीविटी रेट ज़्यादा है, उन जिलों में विशेष ध्यान दिया जाये और टेस्टिंग की संख्या बढ़ायी जाये। कोविड-19 की सैम्पलिंग करते समय तय गाइडलाइन्स का पालन किया जाये, ताकि कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति जांच में छूटने न पाये।

कोरोना संक्रमण के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि कोविड-19 की सैंपलिंग, टेस्टिंग, कान्ट्रैक्ट ट्रेसिंग, बचाव एवं इलाज की व्यवस्था और संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर की विस्तृत समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने सैंपलिंग, टेस्टिंग, कान्ट्रैक्ट ट्रेसिंग, बचाव और इलाज की व्यवस्था को और ज़्यादा मज़बूत बनाने के निर्देश दिये हैं।

तिवारी ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जिलों में एक्सपर्ट की टीम भेजकर सैंपलिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण में लगातार गिरावट आ रही है, यह समय और ज़्यादा सावधान रहने का है।

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये विशेष सावधानी बरती जाये। कोविड-19 के प्रोटोकाॅल, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग आदि का कड़ाई अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये।

मुख्य सचिव ने कहा कि जिन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वहां फुटेज और जहां कैमरे स्थापित नहीं हैं, ऐसे भीड़भाड़ वाले इलाकों की माॅनीटरिंग वीडियोग्राफी कराकर की जाये। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी की फुटेज व वीडियोग्राफी की रिकार्डिंग से ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जाये जोकि माॅस्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं, और उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये।

उन्होंने कहा कि माॅस्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग की तरफ जन सामान्य को जागरूक करने के लिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों के आसपास लाउडस्पीकरों के माध्यम से प्रसारण कराया जाये। इसके अतिरिक्त जन जागरूकता के लिए स्वयंसेवी संगठनों एवं वालंटियर्स की सेवायें भी ली जा सकती हैं।

RELATED ARTICLES

वरुण धवन और नोरा फतेही ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरे

नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे...

जंतर-मंतर के आस-पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय जंतर मंतर के आस पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।कॉकरोच...

जंतर-मंतर पर छात्रों का उबाल… NEET पेपर लीक से आगे बढ़ी बहस, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

देशभर से पहुंचे छात्र, सीबीएसई मूल्यांकन, सीयूईटी देरी और सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के अंतर पर जताई नाराजगी; संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज के बाद और...

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, दीपके बोले-प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा

सरकार के साथ लंबी बातचीत के बाद सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और एपेक्स बॉडी ऑफ लेह-लद्दाख के वरिष्ठ नेताओं...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...