back to top

ई-वे बिल अनिवार्यता को लेकर सपा व्यापार सभा ने जताया विरोध

लखनऊ। समाजवादी व्यापार सभा ने सोने के दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर ई-वे बिल अनिवार्यता लागू करने के कदम का कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि इससे कई छोटे पैमाने की आभूषण विनिर्माण इकाइयां प्रभावित होंगी और सुनार व्यापारी बर्बाद हो जायेंगे।

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा सरकार को छोटे व्यापारियों को दुश्मन मानती है इसलिए पूंजीपतियों और कॉपोर्रेट घरानों की मदद करने के लिए तानाशाही निर्णय लिया गया है। भविष्य में दो लाख रुपये की सीमा तय करने से सोने के व्यापार क्षेत्र से छोटे व्यापारी खत्म हो जायेंगे और छोटे पैमाने पर सोने के आभूषण विनिर्माण क्षेत्र में श्रमिकों का जीवन दयनीय हो जाएगा। इससे अपराध बढ़ेगा क्योंकि लूट और माल आवागमन की जानकारी सार्वजनिक हो सकती है और व्यापारियों को कई स्तर पर जटिल हिसाब-किताब रखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इससे इंस्पेक्टर राज और व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ेगा।

समाजवादी व्यापार सभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि 40 लाख रुपये तक के सालाना टर्नओवर वाले सोना व्यापारियों को जीएसटी के दायरे से छूट दी गयी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार यदि कोई छूट प्राप्त व्यापारी दो लाख रुपये से अधिक मूल्य का 36 ग्राम सोना लेकर जाता है और पकड़ा जाता है, तो उसे 40 लाख के दायरे का लाभ कैसे मिल सकता है?
एक सुनार जो न्यूनतम 36 ग्राम सोने को आभूषणों में परिवर्तित करता है, उसे रंग लगाने, काटने, पॉलिश करने आदि के हिस्से के रूप में उत्पाद को विभिन्न इकाइयों में ले जाना पड़ता है। सभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष बोट सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी विजय जायसवाल एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव यासिर सिद्दीकी आदि ने केन्द्र की भाजपा सरकार से मांग की है कि इस व्यापारी विरोधी निर्णय को किसी भी हाल में प्रदेश में न लागू किया जाए और व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...