back to top

सत्र शुरू होने से पहले सपा ने किया विधान भवन परिसर में प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमण्डल के मानसून सत्र से ऐन पहले प्रदेश की कानून-व्यवस्था, कोरोना महामारी को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली तथा कई अन्य मुद्दों को लेकर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को विधानभवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।

सपा के तमाम विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे विधानभवन परिसर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उनके हाथों में बैनर भी थे, जिन पर कोरोना की आड़ में लूटपाट करे सरकार। यूपी में जंगल राज, चरम पर है भ्रष्टाचार, पढ़ा लिखा नौजवान कब तक घर बैठे बेरोजगार, यूपी में सरकार नहीं गुंडों का राज है, आदि नारे लिखे थे।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है। आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार और अपहरण की वारदात हो रही हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों के जहन से कानून का डर बिल्कुल खत्म हो गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कोविड-19 महामारी को भी रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। आलम यह है कि इस बीमारी के इलाज के नाम पर लूट-खसोट की जा रही है। विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कोविड-19 से बेहाल जनता का दम खराब कानून-व्यवस्था से निकाल रखा है। प्रदेश सरकार कोरोना की आड़ में लूटपाट कर रही है।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...