back to top

सपा नेता शिवपाल यादव पुलिस महानिरीक्षक से मिले, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप 

आजमगढ़. उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर मंगलवार को होने वाले उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक को पत्र सौंपकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया और मामले में निष्पक्ष कार्वाई की मांग की।

शिवपाल ने अपनी पार्टी के 10 विधायकों के साथ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय पहुंचकर आईजी परिक्षेत्र अखिलेश कुमार को पत्र सौंपा और आरोप लगाया कि भाजपा के 40 मंत्रियों का जत्था चुनाव को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष कार्वाई की मांग की।

कोटवा स्थित आईजी कार्यालय में शिवपाल ने पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद, अखिलेश यादव, बेचई सरोज आदि नेताओं के साथ आईजी अखिलेश कुमार से मुलाकात की और पत्र सौंपा।

इस दौरान शिवपाल ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि मऊ के घोसी और कोपागंज थाने में थाना प्रभारी से लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी तक लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं को धमकाया जा रहा है और भाजपा के 40 मंत्रियों का जत्था चुनावों को प्रभावित कर रहा है।

सपा नेता ने दावा किया, आजमगढ़ से लेकर मऊ तक होटलों में मंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री डटे हुए हैं। लोगों को बुलाकर पैसा दिया जा रहा है। इसके अलावा, धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता मुसलमानों को वोट नहीं डालने के लिए डरा-धमका रहे हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।

RELATED ARTICLES

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

रश्मिरथी पर्व में गूंजे विवेकानंद के विचार, युवाओं को मिला प्रेरक संदेश

सांस्कृतिक भारत निर्माण पर परिसंवाद, नाट्य मंचन बना आकर्षण का केंद्र पानी पंचायत पुस्तक का विमोचन, जल संरक्षण पर दिया गया जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश की...

बड़े मंगल के कारण विश्व में लखनऊ की विशिष्ट पहचान :बंसल

स्वच्छ और हरित प्लास्टिक मुक्त भंडारे लगाएं, बढ़ाएं मंगल का मान लखनऊ। 5 मई से प्रारंभ होने वाले ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलों पर आयोजित...

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...