back to top

सपा ने घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषित किया उम्मीदवार, सुधाकर सिंह होंगे प्रत्याशी  

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के लिए प्रस्तावित उप चुनाव में पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सपा ने अपने एक्स पर यह जानकारी साझा की सपा ने एक्स पर लिखा, घोसी विधानसभा उपचुनाव में सुधाकर सिंह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

गौरतलब है कि सुधाकर सिंह 2012 से 2017 तक घोसी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे जबकि इसके पहले वह मऊ जिले के नत्थुपुर (अब मधुबन) विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सुधाकर को घोसी में 2017 में भारतीय जनता पार्टी के फागू चौहान ने पराजित कर दिया था। फागू चौहान को राज्यपाल बनाये जाने के बाद 2019 में हुए उपचुनाव में सपा उम्मीदवार रहे सुधाकर सिंह को भाजपा के विजय राजभर ने पराजित किया था।

दारा सिंह चौहान के 2022 के चुनाव में सपा में जाने की वजह से उनको (सुधाकर सिंह) पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ाया। चौहान 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के वन मंत्री से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुए थे और घोसी विधानसभा क्षेत्र से सपा के चुनाव चिह्न पर निर्वाचित हुए।

पिछले माह चौहान विधानसभा सदस्यता और सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गये। पूर्व मंत्री और पिछड़ा वर्ग से आने वाले प्रमुख नेता दारा सिंह चौहान के त्यागपत्र से रिक्त हुई उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया, जिसके लिए पांच सितंबर को मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...