back to top

सपा प्रमुख ने अमेरिकी शुल्क और भूमि अधिग्रहण को लेकर की मोदी सरकार की आलोचना

लखनऊ । सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैरिफ के कारण व्यापारियों को हो रहे नुकसान की अनदेखी करने के साथ-साथ विकास के नाम पर किसानों से जमीन छीन रही है।

अखिलेश यादव ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में ग्रेटर नोएडा में आयोजित किये जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का कार्यक्रम भी हो रहा है। ये लोग (सरकार के कर्ताधर्ता) यह भूल चुके हैं कि अमेरिका ने अभी-अभी टैरिफ लगाया है। इन लोगों ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट का प्रचार तो किया लेकिन जिन कारोबारियों को टैरिफ की वजह से नुकसान हो रहा है, उन कारोबारियों के लिए क्या फैसला किया गया है, सरकार ने वह अभी तक नहीं बताया है।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया,सरकार ने नोएडा में पंचायतों से अधिकार छीन लिए हैं, ऐसे में हमारे गांवों का विकास कैसे होगा। गांव के विकास को शहर के विकास से जोड़ने के लिए अगर हमें कोई भी बदलाव करना पड़े, तो हम वह भी करेंगे। यादव ने कहा,नोएडा में न केवल नोएडा के लोग ही नहीं, बल्कि दुनिया के तमाम देशों के लोग रहते हैं, वहां कारोबार करते हैं। इसी कारोबार की वजह से आज नोएडा तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर है। लेकिन इन सब के बीच अगर किसानों के साथ धोखा होता है तो मैं समझता हूं कि यह विकास का रास्ता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा,इसलिए मैं आज अपने नोएडा के किसान साथियों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भविष्य में जो आपकी मांगे हैं, उन्हें पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी आपके साथ खड़ी होगी।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा, समय-समय पर भाजपा की सरकार द्वारा कानून की परवाह न करके किसानों पर दबाव बनाकर, झूठे मुकदमे दर्ज करके, डरा कर जमीन छीनने का जो सिलसिला जारी हुआ है, हम लोग उसका विरोध करते हैं। भविष्य में सर्किल रेट बढ़ाकर किसानों को बाजार मूल्य दिलाने का काम हम लोग करेंगे। उन्होंने कहा,हमारा प्रयास यह भी होगा कि आने वाले समय में लोगों को नोएडा से लखनऊ पहुंचने में पांच से साढ़े पांच घंटे से ज्यादा समय न लगे। अखिलेश यादव ने सीवेज और बायोमेडिकल ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के कारण वाराणसी और आंबेडकर नगर में प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया तथा लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आधुनिक उपाय किए जाने की मांग की।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...