back to top

शिष्टाचार, अनुशासन लागू करने के लिए कभी-कभी कड़े निर्णय करने पड़ते हैं: धनखड़

(भाषा) आम आदमी पार्टी  के सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से निलंबित किए जाने के कुछ घंटे बाद, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि शिष्टाचार शासन को लागू करने के लिए कभी-कभी कड़े कदमै उठाना जरूरी हो जाता है।

धनखड़ ने कहा, राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्य करते हुए मैं यह सुनिश्चित करने के लिए अपने नियंत्रण के तहत आने वाली हर चीज का उपयोग करता हूं कि सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर में शिष्टाचार और अनुशासन कायम रहे।
धनखड़ ने यहां भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, शिष्टाचार और अनुशासन लागू करने के लिए, कभी-कभी हमें कड़े कदमों का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन हमें कभी भी संकोच नहीं करना चाहिए क्योंकि शिष्टाचार और अनुशासन हमारे विकास, प्रतिष्ठा और समृद्धि से जुड़े हुए हैं।

इससे पहले दिन में, आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को संसद के उच्च सदन में हंगामा और आसन के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए वर्तमान मानसून सत्र की शेष अवधि तक के लिए निलंबित कर दिया गया। सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रश्नकाल में सिंह को निलंबित करने की घोषणा की। इससे पहले आसन के समीप पहुंचे सिंह के नाम का सभापति ने उल्लेख किया। विपक्षी दलों ने सिंह के खिलाफ कार्वाई की निंदा की और सरकार पर उनकी आवाज दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

RELATED ARTICLES

आपरेशन सिंदूर के दौरान वायु अभियान के महानिदेशक रहे एयर मार्शल एके भारती हुए रिटायर

नयी दिल्ली। आॅपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना में महानिदेशक (वायु अभियान) के रूप में सेवाएं देने वाले एयर मार्शल एके भारती शुक्रवार को...

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के...

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 3 बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के शोरगुल के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...