back to top

कोविड प्रोटोकाल के साथ उप्र के कुछ स्कूल खुले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन के साथ छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार को खुल गए। पहले दिन अनुपस्थिति कम है, लेकिन बच्चे उत्साहित दिखे। अभिभावकों ने स्कूल खुलने पर मिली जुली प्रतिक्रिया दी। राजधानी के लखनऊ में कैथेड्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को पहले दिन लगभग 100 छात्र ही आये। कैथोलिक स्कूलों के प्रवक्ता डोनाल्ड डिसूजा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाएं आज खुल गई हैं। 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के करीब 100 छात्र आए हैं, जो कुल छात्रों के करीब 20 फीसदी है।

 

लखनऊ के सेंट फ्रांसिस कॉलेज के प्रधानाचार्य ए मोरास ने बताया, हम 26 अगस्त से स्कूल खोलने की योजना बना रहे हैं। ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की प्रधानाचार्य आश्रिता दास ने बताया कि अभी स्कूल नहीं खोला गया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्य नीरू भास्कर ने बताया कि कोविड नियमों का पालन करते हुये स्कूल को सोमवार से खोला गया है और केवल उन्हीं छात्र छात्राओं को स्कूल आने को कहा गया है जो अपने अभिवावकों के सहमति पत्र लेकर आ रहे हैं।

 

दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा बुशरा ने बताया कि वह स्कूल खुलने से काफी खुश है क्योंकि उसे अपने दोस्तो से एक बार फिर मिलने का मौका मिलेगा। पुनीत मेहरोत्रा, जिनकी बेटी लखनऊ के एक स्कूल में 9वीं कक्षा में है, उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी को स्कूल भेजना चाहते थे, लेकिन सहमति फॉर्म में कुछ कमी के कारण नही भेज सके। उनकी बेटी अवनी ने कहा कि वह स्कूल जाने के लिए तैयार है, और अपने दोस्तों और सहपाठियों से मिलना चाहती है।

 

प्रयागराज के एक व्यवसायी, अशित नियोगी, जिनका बेटा 10 वीं कक्षा का छात्र है, ने बताया कि वह अपने बेटे के लिए आनलाइन कक्षाओं से खुश हैं, क्योंकि पढ़ाई पूरी तरह से घर पर रहकर हो रही है और बेटा सुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अगस्त सोमवार को कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों (माध्यमिक और इंटरमीडिएट) को 16 अगस्त से खोलने और उच्च शिक्षण संस्थानों को एक सितंबर से खोलने की तैयारी किये जाने के निर्देश दिये थे। माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से शुक्रवार तक दो सत्रों में 50-50 फीसद छात्रों की पढ़ाई होगी।

 

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...