back to top

कुछ देश खुलेआम वैश्विक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं : राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि कुछ देश अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं’’ जबकि कई अन्य देश अपने खुद के मानदंड बनाना चाहते हैं और अगली सदी में वर्चस्व स्थापित करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत पुरानी पड़ चुकी अंतरराष्ट्रीय संरचनाओं में सुधार की वकालत करते हुए अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था को कायम रखने में मजबूती से खड़ा है।

रक्षा मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के लिए सैनिक भेजने वाले देशों के सैन्य प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन देशों का नाम नहीं लिया जो वैश्विक मानदंडों का उल्लंघन कर रहे हैं या अपने नए मानदंड बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, हम आज की चुनौतियों का सामना पुराने बहुपक्षीय ढांचों से नहीं कर सकते। व्यापक सुधारों के बिना संयुक्त राष्ट्र विश्वास के संकट का सामना कर रहा है।

सिंह ने कहा,आज की परस्पर जुड़ी दुनिया के लिए हमें एक सुधार वाले बहुपक्षवाद की आवश्यकता है। रक्षा मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भारत के योगदान का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, हमारा योगदान बलिदान के बिना नहीं रहा है। 180 से ज्यादा भारतीय शांति सैनिकों ने संयुक्त राष्ट्र के बैनर तले अपने प्राणों की आहुति दी है। उनका साहस और निस्वार्थ सेवा भाव मानव जाति की सामूहिक अंतरात्मा में अंकित है।

सिंह ने कहा कि पिछले कई दशकों में लगभग 2,90,000 भारतीय कर्मियों ने 50 से अधिक संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सेवा दी है।

उन्होंने कहा, कांगो और कोरिया से लेकर दक्षिण सूडान और लेबनान तक, हमारे सैनिक, पुलिस और चिकित्सा पेशेवर कमजोर लोगों की रक्षा करने और समाज के पुनर्निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

महाराष्ट्र : सरपंच के उपचुनाव में दिवंगत सरपंच की पत्नी को करना पड़ा हार का सामना

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को दिवंगत सरपंच की पत्नी को हार...

सपा ने दिया उप्र के लोगों को गाली देने वाली द्रमुक का साथ : प्रधानमंत्री मोदी

हरदोई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के मुद्दे पर, खासकर समाजवादी...

गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, पुलिस अलर्ट पर जारी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल बुधवार सुबह प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों में...