back to top

अब तक 3.70 लाख से ज़्यादा पटरी व्यवसायियों के लोन हुए पास : योगी

  • स्वनिधि योजना में 2.74 लाख पटरी विक्रेताओं को बांटा जा चुका है लोन

  • जल्द बढ़ाकर दिया जायेगा पांच लाख स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि पटरी व्यवसायियों के लिए पहली बार ऐसी योजना लागू की गयी है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत बड़ी संख्या में पटरी दुकानदारों इत्यादि को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा आज प्रदेश के 2.74 लाख पटरी दुकानदारों से सीधा संवाद किया जा रहा है।
प्रदेश में अब तक सात लाख से ज़्यादा पटरी दुकानदारों ने इस योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। अब तक 3.70 लाख से ज़्यादा पटरी व्यवसायियों के लोन स्वीकृत हुए हैं। इस योजना के तहत प्रदेश में अब तक 2.74 लाख पटरी विक्रेताओं को लोन बांटा जा चुका है, जिसे जल्द बढ़ाकर पांच लाख पटरी दुकानदारों को लोन दिया जायेगा।
स्वनिधि योजना के विषय में योगी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी पटरी दुकानदारों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाये। प्रदेश का नगर विकास विभाग बैंकर्स के साथ मिलकर इस योजना को सफल बनाने के सारे प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पटरी व्यवसायी समाज के अंतिम के अंतिम पायदान पर खड़ा हुआ वह व्यक्ति है, जिसकी मजबूरी हो जाती थी कि वह अपने व्यवसाय के लिए साहूकार से मंहगे दर पर लोन ले। इस योजना के तहत लोन स्वरूप उपलब्ध करायी जा रही 10,000 रुपये की यह पूंजी उसके लिए बहुत बड़ा सम्बल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। पटरी व्यवसायियों के कल्याण के लिए पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से सफलता मिल रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पीएम स्वनिधि योजना के  तहत लोन वितरण की सुविधा का लाभ लेकर पटरी व्यवसायी पर्व व त्योहारों में एक नये उत्साह के साथ आगे बढ़ सकेंगे।
योगी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम में 10 लाख 14 हजार इकाइयों को 26 हजार 267 करोड़ 54 लाख रुपये का लोन वितरित किया गया, जिससे 25 लाख से ज़्यादा रोजगार का सृजन हुआ है। लाॅकडाउन के दौरान गरीबों व श्रमिकों की मदद के लिए विशेष भरण-पोषण भत्ते के साथ-साथ खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी, जिससे उन्हें काफी मदद मिली। इस योजना से 54 लाख से ज़्यादा निर्माण श्रमिक, पटरी व्यवसायी और प्रवासी श्रमिकों को भी जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कोरोना से जंग में काफी सफलता मिली। उन्होंने प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम के पहले कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायक मार्गदर्शन पूरे देश को मिला, जिससे कोरोना को नियंत्रित करने में बहुत सफलता मिली। उत्तर प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश की जनता की जान की रक्षा करने में प्रधानमंत्री के नेतृत्व से काफी मदद मिली।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...