back to top

उप्र में अब तक 590 श्रमिक विशेष ट्रेनों से 7.60 लाख प्रवासी मजूदर वापस लौटे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रवासी कामगारों और श्रमिकों को लेकर सोमवार तक 590 श्रमिक विशेष ट्रेनें आ चुकी हैं और इनके जरिए आठ-नौ दिन में 7.60 लाख से अधिक कामगार गृह प्रदेश पहुंचे हैं। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददातओं को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी श्रमिकों और कामगारों को सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक प्रदेश में वापस लाने के निर्देश दिए हैं।

अब तक प्रदेश में 590 ट्रेनें आ चुकी हैं और आठ-नौ दिन में ट्रेनों से सात लाख 60 हजार से अधिक कामगार प्रदेश में पहुंच चुके हैं। अवस्थी ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को लाने के लिए 12 हजार बसें लगाई गई हैं। प्रत्येक जिले में 200 निजी बसें उपलब्ध कराई गई हैं, ऐसे में श्रमिकों को पूरी सहूलियत मिलनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रमुख राजमार्गों एवं एक्सप्रेसवे पर रात में सघन गश्त के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एवं परिवहन आयुक्तों तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य मार्गों पर रात में सघन गश्त की जाए। सीएम ने पुलिस महानिदेशक को पीआरवी-112 के जरिए भी गश्त के निर्देश दिए।

योगी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे बसों को संक्रमण मुक्त करें। चालक एवं परिचालक को दस्ताने एवं मास्क मुहैया कराएं। यात्रियों के लिए सेनेटाइजर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जितने भी कामगार और श्रमिक उत्तर प्रदेश आ रहे हैं, पूरी व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को बस से भेजने के लिए धनराशि भी स्वीकृत की है इसलिए किसी भी प्रवासी कामगार से यात्रा के लिए धनराशि न ली जाए। राज्य सरकार प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों को ट्रेन से प्रदेश में नि:शुल्क ला रही है।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोविड-19 संक्रमण की जांच क्षमता दस हजार करने के निर्देश दिए। साथ ही कोविड अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या एक लाख तक करने के लिए कहा है।फिलहाल 60 हजार बिस्तर इन अस्पतालों में हैं। योगी ने कहा कि पृथकवास केंद्र तथा सामुदायिक रसोईघर की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। इनमें साफ-सफाई तथा सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध किए जाएं।

सामुदायिक रसोईघर के माध्यम से शुद्ध एवं पर्याप्त भोजन की व्यवस्था की जाए। सभी जरूरतमंदों को सामुदायिक रसोईघर से भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोने पाए। ग्रामीण व शहरी इलाकों में गठित निगरानी समितियों को सक्रिय रखा जाए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन द्वारा निगरानी समितियों के सदस्यों से संवाद कर इनके द्वारा किए जा रहे निगरानी कार्य पर नजर रखा जाए।

उन्होंने पल्स ऑक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी पृथकवास केंद्र में यह उपकरण अवश्य हो। उन्होंने कहा कि पल्स ऑक्सीमीटर उपयोग में आसान ऐसा उपकरण है जिसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति में ऑक्सीजन का स्तर पता किया जा सकता है।निर्धारित प्रतिशत से कम ऑक्सीजन वाले व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होती है। इसकी मदद से कोरोना संदिग्धों की पहचान आसान होगी।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...