back to top

कश्मीर घाटी में दूसरे दिन भी बर्फबारी व बारिश

श्रीनगर। कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हिमपात एवं बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश एवं हिमपात के जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 36 घंटों में घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों पर मध्यम से भारी हिमपात हुआ है और मैदानी इलाकों में हल्का हिमपात एवं बारिश हुई है।

विभाग ने बताया कि मंगलवार को कई स्थानों पर हिमपात एवं बारिश जारी रहने की संभावना है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में रात के दौरान सात इंच ताजा हिमपात दर्ज की गई है जबकि पहलगाम में छह इंच दर्ज बर्फ दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में भी हिमपात की खबरें हैं। इनमें सोनमर्ग जोजिला का मध्य क्षेत्र शामिल है जो श्रीनगर-लेह मार्ग पर स्थित है और घाटी को लद्दाख से जोड़ता है।

उन्होंने बताया कि सड़क को सोमवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि हल्की से मध्यम बारिश एवं हिमपात के बुधवार दोपहर बाद तक जारी रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं कहीं भारी हिमपात भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...