back to top

स्मिथ को रन-आउट करना मेरा सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण प्रदर्शन : रविंद्र जडेजा

सिडनी। भारतीय हरफनमौला रविंद्र जडेजा ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट में स्टीव स्मिथ को रन आउट करने को अपना सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण प्रयास करार दिया और कहा कि वह बार बार इसे रिवाइंड कर देख सकते हैं। स्मिथ 130 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और 11वें नंबर के बल्लेबाज जोश हेजलवुड के साथ प्रत्येक गेंद को खेलने के मूड में थे लेकिन जडेजा के स्टंप पर सीधे थ्रो से उनकी पारी का अंत हुआ।

जडेजा ने डीप स्क्वायर लेग से भागते हुए गेंद ली और इसे सीधे स्टंप की ओर फेंक दिया। यह पूछने पर कि वह क्या देखना पसंद करेंगे, उन्होंने जो चार विकेट लिए या फिर यह रन-आउट तो इस सीनियर आल राउंडर ने जवाब दिया, मैं इस रन-आउट को रिवाइंड (पीछे करना) करके प्ले करूंगा क्योंकि यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। 30 गज के घेरे के बाहर से सीधे हिट करना, यह ऐसा क्षण है जो आपको संतोष देता है। सौराष्ट्र के इस क्रिकेटर ने कहा, तीन या चार विकेट चटकाना ठीक है लेकिन यह रन-आउट हमेशा मुझे याद रहेगा।

जडेजा इस दौरे पर क्षेत्ररक्षण में काफी फुर्तीले रहे हैं जिसमें उन्होंने कुछ शानदार कैच भी लपके हैं जिसमें से एक एमसीजी पर भागते हुए मैथ्यू वेड का कैच लपकना था और शुक्रवार को महत्वपूर्ण समय पर स्मिथ को रन-आउट करना भी काफी अहम रहा, वर्ना आस्ट्रेलिया के स्कोर में 25 से 30 अतिरिक्त रन जुड़ सकते थे। भारत ने आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 338 रन पर आउट कर दूसरे दिन स्टंप तक दो विकेट पर 96 रन बना लिए थे।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026 – रवींद्र जडेजा कम फीस पर राजस्थान रॉयल्स में शामिल

मुंबई। करिश्माई आलराउंडर रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब क्रमश: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)...

जडेजा टेस्ट में नंबर वन ऑलराउंडर, अभिषेक शर्मा टी20 रैंकिंग में पहली बार शीर्ष पर

दुबई । भारतीय हरफनमौला रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक हरफनमौला के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है...

कोहली-राहुल की बल्लेबाजी व कुलदीप-जडेजा की फिरकी के आगे कंगारू हुए नतमस्तक 

चेन्नई । रविंद्र जडेजा की अगुवाई में स्पिन तिकड़ी के शानदार प्रदर्शन के बाद केएल राहुल और विराट कोहली की बड़ी अर्धशतकीय पारी की...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...