back to top

कोहली-राहुल की बल्लेबाजी व कुलदीप-जडेजा की फिरकी के आगे कंगारू हुए नतमस्तक 

चेन्नई । रविंद्र जडेजा की अगुवाई में स्पिन तिकड़ी के शानदार प्रदर्शन के बाद केएल राहुल और विराट कोहली की बड़ी अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने शुरुआती झटकों के बावजूद रविवार को यहां आस्ट्रेलिया को 52 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराकर एकदिवसीय विश्व कप में अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

राहुल ने विजयी छक्का लगाया जिससे उनका स्कोर 97 रन पर पहुंचा। अपनी इस नाबाद पारी के लिए राहुल ने 115 गेंद खेली तथा आठ चौके और दो छक्के लगाए। कोहली ने शुरू में मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 116 गेंद पर छह चौकों की मदद से 85 रन बनाए। भारत के सामने 200 रन का लक्ष्य था लेकिन उसने दूसरे ओवर तक दो रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। कोहली और राहुल ने भारत को न सिर्फ इस स्थिति से उबारा बल्कि चौथे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी करके उसे 41.2 ओवर में चार विकेट पर 201 रन तक पहुंचाया।

आस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 199 रन पर आउट हो गई थी। उसकी तरफ से डेविड वार्नर (52 गेंद पर 41 रन, छह चौके) और स्मिथ (71 गेंद पर 46 रन, पांच चौके) के अलावा निचले क्रम के बल्लेबाज मिशेल स्टार्क (28) ने उपयोगी योगदान दिया। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा (28 रन देकर तीन विकेट), कुलदीप यादव (42 रन देकर दो) और रविचंद्रन अश्विन (34 रन देकर एक) की स्पिन तिकड़ी ने 30 ओवर में 104 रन देकर छह विकेट लिये।

 

तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने 35 रन देकर दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या ने एक-एक विकेट हासिल किया। भारत की बल्लेबाजी में शुरुआत जिस तरह से रही उससे देश के किसी भी क्रिकेट प्रेमी का दिल दहल गया होगा। भारतीय टीम ने पहले दो ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए थे जबकि उसका स्कोर केवल दो रन था। यह भारत का वनडे में तीन विकेट गिरने पर न्यूनतम स्कोर भी है। भारत के यह दो रन भी बल्ले से नहीं निकले थे।

अस्वस्थ शुभमन गिल की जगह पारी का आगाज करने वाले इशान किशन ने पहले ओवर में ही स्टार्क की गेंद पर ढीला शॉट खेल कर स्लिप में कैच दिया। वह गोल्डन डक बनाकर पेवेलियन लौटे। स्टार्क का यह विश्व कप में 50वां विकेट था।
जोश हेजलवुड (38 रन देकर तीन) ने अगले ओवर में कप्तान रोहित शर्मा को पगबाधा और उनका स्थान लेने के लिए उतरे श्रेयस अय्यर को कवर में कैच कराया। यह दोनों बल्लेबाज भी खाता नहीं खोल पाए।

हेजलवुड को कोहली का विकेट भी मिल जाता लेकिन जब यह बल्लेबाज 12 रन पर खेल रहा था तब मिशेल मार्श ने उनका आसान कैच छोड़ दिया था।भारत ने पहले 10 ओवर में तीन विकेट पर 27 रन बनाए थे। कोहली ने 15वें ओवर में कैमरन ग्रीन पर लगातार दो चौके जड़कर दर्शकों में जोश भरा। इसके बाद राहुल ने लेग स्पिनर एडम जंपा के पहले ओवर में ही तीन चौके लगाकर आॅस्ट्रेलिया की रणनीति बिगाड़ दी।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

सपा के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। आजमगढ़ की...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...