back to top

रॉयल्स की ओर से मैदान पर उतरेंगे स्मिथ

शारजाह। राजस्थान रॉयल्स की कमजोर टीम के लिए अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से पार पाना आसान नहीं होगा क्योंकि टीम को शुरुआती चरण में स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स की सेवाएं नहीं मिलेंगी लेकिन कनकशन चोट से कप्तान स्टीव स्मिथ के उबरने के कारण मंगलवार को होने इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले टीम का हौसला कुछ बढ़ा होगा।

स्टोक्स की गैरमौजूदगी से टूर्नामेंट में रॉयल्स का अभियान कम से कम पहले चरण में प्रभावित होगा लेकिन अंतिम एकादश में स्मिथ की मौजूदगी का मतलब है कि टीम आसानी से घुटने नहीं टेकेगी। स्मिथ को इंग्लैंड दौरे पर नेट सत्र के दौरान सिर में चोट लगी थी जिसके कारण वह एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे। अब नियमों के तहत उन्होंने कनकशन (सिर में चोट लगने के कारण बेहोशी जैसी स्थिति) परीक्षण पास कर लिया है और खेलने के लिए तैयार हैं।

फ्रेंचाइजी की ओर से जारी बयान में स्मिथ ने कहा, कुछ दिनों से दुबई में हूं। मैंने आराम किया और रनिंग की। कल मैंने तेजी से दाईं-बाईं तरफ दौड़ लगाई जो मैदान पर वापसी करने के नियमों का हिस्सा था। उन्होंने कहा, और आज मैंने नेट पर बल्लेबाजी की। उम्मीद करता हूं कि चोट से उबर गया हूं और कल खेलने के लिए तैयार हूं। कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भी कप्तान की उपलब्धता पर खुशी जताई।

जोस बटलर भी पहले मैच से बाहर रहेंगे क्योंकि वह अपने परिवार के साथ अलग से आए हैं और उन्हें दुबई में 36 घंटे अनिवार्य पृथकवास में रहना होगा। पिछली उपविजेता चेन्नई ने पहले मैच में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराया । तीन बार की विजेता का पलड़ा रॉयल्स के खिलाफ भारी होगा चूंकि रॉयल्स के पास स्टोक्स नहीं है और सलामी बल्लेबाज बटलर भी पहले मैच से बाहर हैं।

स्टोक्स अपने बीमार पिता की तीमारदारी के लिए न्यूजीलैंड में हैं। लीग के पहले चरण में उनकी गैर मौजूदगी से टीम का संतुलन बिगड़ा है। रॉयल्स के प्रदर्शन का दारोमदार काफी हद तक विदेशी खिलाड़ियों पर है। गेंदबाजी में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और आस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाए पर जिम्मेदारी होगी तो रन बनाने का जिम्मा दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और कप्तान स्मिथ पर रहेगा। रॉयल्स के भारतीय खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, जयदेव उनादकट, वरूण आरोन अपेक्षाओं पर खरे उतरने में नाकाम रहे हैं। दूसरी ओर पहले मैच में शानदार प्रदर्शन से चेन्नई के हौसले बुलंद है। सैम कुरेन ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करके ड्वेन ब्रावो की कमी नहीं खलने दी जो चोट के कारण कुछ और मैचों में बाहर रहेंगे।

अंबाती रायुडू और फाफ डु प्लेसी ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया। आईपीएल के सफल गेंदबाज पीयूष चावला ने उन्हें खरीदने के टीम प्रबंधन के फैसले को सही साबित कर दिखाया। अगर अगले मैच में दीपक चाहर नहीं खेल पाते हैं तो उनका विकल्प शारदुल ठाकुर होंगे।

टीमें :

राजस्थान रॉयल्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, जोफ्रा आर्चर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, ओशेन थॉमस, एंड्रयू टाए, डेविड मिलर, टॉम कुरेन, अनिरूद्घ जोशी, श्रेयस गोपाल, रियान पराग, वरूण आरोन, शशांक सिंह, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, मयंक मार्कंडेय।

चेन्नई सुपरकिंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसी, शेन वाटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, लुंगी एंगिडि, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनेर, जोश हेजलवुड, शारदुल ठाकुर, सैम कुरेन, एन जगदीशन, के एम आसिफ, मोनू कुमार, आर साइ किशोर, रूतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...