back to top

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मामूली बढ़त, सेंसेक्स 33 अंक चढ़ा

मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार को स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 33 अंक के लाभ में रहा। एशिया और यूरोप के बाजारों में कमजोर रुख के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 33.21 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,975.61 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 65,124 अंक तक गया और नीचे में 64,851.06 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.80 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,443.50 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 29 लाभ में जबकि 21 नुकसान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख के साथ सीमित दायरे में कारोबार हुआ। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के प्रमुख के संबोधन के बाद वैश्विक बाजार संकेतकों से और अधिक भरोसा प्राप्त किया जा सकता है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। इससे घरेलू अर्थव्यवस्था को राहत मिलेगी और मुद्रास्फीति में कमी आएगी।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा, बाजार सीमित दायरे में रहते हुए मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। हल्की शुरुआत के बाद, निफ्टी अंत तक एक सीमित दायरे में रहा और अंत में 19,443.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.78 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.60 प्रतिशत के लाभ में रहा।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाभ में रहे थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत चढ़कर 81.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 497.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...