back to top

हत्या के 20 साल पुराने मामले में छह लोगों को 10 साल जेल की सजा, भूमि विवाद का था मामला

बलिया। यूपी के बलिया की एक अदालत ने भूमि विवाद से जुड़े एक व्यक्ति की हत्या के 20 साल पुराने मामले में दो दंपतियों समेत छह लोगों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल जेल की सजा सुनाई। दोषियों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। अदालत ने प्रत्येक दोषी को 11,200 रुपये के अर्थदंड की सजा भी सुनाई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने रविवार को बताया कि अपर जिला जज हुसैन अहमद अंसारी की अदालत ने शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सभी छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल जेल की सजा सुनाई।

एसपी ने घटना के संदर्भ में बताया कि जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के चितविसांव खुर्द गांव में 31 अक्टूबर, 2003 को जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में राम नारायण गोंड नामक युवक की हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर शिव कुमार गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता , मदन गुप्ता, पार्वती देवी पत्नी शिवकुमार गुप्ता, सुनीता देवी पत्नी मदन गुप्ता व गणेश गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने विवेचना के उपरांत सभी छह आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। एसपी ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद शनिवार को सजा सुनाई।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

एआई से हाईटेक होगी काशी, गलियां बताएंगी बाबा विश्वनाथ धाम का रास्ता

वाराणसी। पुरातन और आध्यात्मिक नगरी काशी अब आधुनिक तकनीक से लैस होने जा रही है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...