back to top

मंडी के सुंदरनगर में हुए भूस्खलन से अब तक छह की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग क्षेत्र में मंगलवार शाम को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। हादसे में दो आवासीय मकान मलबे में दब गए, जिससे सात लोग उसमें फंस गए। एक व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले जोरदार धमाके जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिसके कुछ ही देर बाद पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसक गया और नीचे बने मकानों को मलबे में दबा दिया।

मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। देर रात तक छह शव मलबे से बरामद कर लिए गए। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है गुरप्रीत सिंह (35), उनकी 3 वर्षीय बेटी कीरत, पत्नी भारती (30), शांति देवी (70), सुरेंद्र कौर (56) व एक स्कूटी सवार व्यक्ति शामिल हे।

हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) और पुलिस दल मौके पर पहुंचे। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन और एडीएम डॉ. मदन कुमार ने खुद मौके पर राहत कार्य की निगरानी की। लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच पूरी रात बचाव अभियान चलता रहा।

सावधानी के तौर पर प्रशासन ने आसपास के मकानों को खाली करवा लिया है, ताकि और नुकसान से बचा जा सके। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, मंडी सांसद कंगना रणौत और सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...