back to top

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में छह की मौत, सीएम ने जताया शोक

कन्नौज(उप्र)। बिहार के मधुबनी से कामगारों को लेकर दिल्ली जा रही बस रविवार सुबह कन्नौज के सौरिख के पास एक कार से टकरा कर पलट गई। हादसे में उस पर सवार छह लोग की मौत हो गई जबकि 31 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार के मधुबनी से एक स्लीपर बस श्रमिकों और कामगारों को लेकर दिल्ली जा रही थी।

बस एक्सप्रेस-वे से होकर गुजरते समय सौरिख के करीब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सामने खड़ी एक कार से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां पलट कर एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी। बस में करीब 45 यात्री सवार थे।

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस हादसे में बस चालक राजेन्द्र (40), बिहार निवासी अशर्फी निषाद (50), लाल बाबू राय (40), लक्ष्मी शाह (42), चंद्रिका राम (55) तथा एक अज्ञात व्यक्ति समेत छह लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल 13 यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज में तथा 18 अन्य को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...