back to top

देश में कोरोना वायरस को लेकर हालात नियंत्रण में : स्वास्थ्य सचिव

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई एक बैठक के बाद कहा कि देश में इस वायरस को लेकर हालात नियंत्रण में हैं।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों और पोत परिवहन, विदेश, नागर विमानन तथा पर्यटन मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा कि केंद्र के स्तर पर संबंधित मंत्रालयों के साथ तालमेल करते हुए अनेक एहतियाती कदम उठाए गए हैं। सूदन ने कहा, देश में हालात नियंत्रण में हैं और प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और कैबिनेट सचिव इस पर नियमित निगरानी रख रहे हैं और एक मंत्रिसमूह भी स्थिति की समीक्षा कर रहा है।

भारत में अब तक कोरोना वायरस के तीन मामलों की पुष्टि हुई है जो सभी केरल से आए हैं। केरल निवासी वुहान यूनिवर्सिटी के तीन मेडिकल छात्र हाल ही में खुद भारत लौटे थे और उन्होंने राज्य के एक अस्पताल में खुद आने की सूचना दी जहां उन्हें वायरस कोविड-19 से ग्रस्त पाया गया। उनमें से एक को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

देश में करीब 15991 लोगों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है। इनमें से 497 मामलों में लक्षण दिखाई दिए हैं और उन पर नजर रखी जा रही है वहीं करीब 41 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंस से बैठक में राज्यों को सूचित किया गया कि मामलों की संख्या नहीं बढऩे के बावजूद अत्यंत सतर्कता जरूरी है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...