back to top

विभिन्न जिलों से आयी बहनों ने अखिलेश यादव को बांधी राखी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से महिला कार्यकर्ताओं के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया। उन्होंने श्री यादव के दीघार्यु तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी भी साथ रहे।

स्व. जनेश्वर मिश्र के बेटी मीना तिवारी ने बांधी राखी, अखिलेश ने लिया आशीर्वाद
Sisters from different districts tied rakhi to Akhilesh Yadav

इस अवसर स्व. जनेश्वर मिश्र की पुत्री मीना तिवारी ने अखिलेश यादव से मिलकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर छोटे लोहिया के परिवार से विश्वभूषण तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी तथा कुलभूषण तिवारी भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर आई सभी बहनों का धन्यवाद किया और प्रदेश व देश की बहनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उनकी सुरक्षा एवं सम्मान को जो समाज मान्यता देता है, वही आगे बढ़ता है तथा सम्पन्न-समृद्ध होता है।

उन्होंने कहा भाजपा राज में नारी बहुत अपमानित हुई है। अखिलेश यादव को रक्षा बंधन पर लखनऊ सहित कन्नौज, बिजनौर, हापुड़, मैनपुरी, औरैया, टाण्डा अम्बेडकरनगर, भदोही, चंदौली, कानपुर, सम्भल, तथा आजमगढ़ आदि जनपदों से बड़ी संख्या में आई बहनों ने बधाई दी। बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनें भी उत्साह के साथ रक्षा बंधन पर्व में शरीक हुई। अखिलेश यादव ने उन्हें उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...