back to top

अर्थव्यवस्था के उबरने के दिख रहे संकेत : रिपोर्ट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए कड़े लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था छह महीने तक दिक्कतों में फंसी रही। अब जल्दी जल्दी प्राप्त होने वाले कुछ आंकड़े संकेतक दे रहे हैं कि अर्थव्यवस्था की हालत सुधार पर है हालांकि अभी यह सुधार कमजोर है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

ब्रिकवर्क रेटिंग्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक के सबसे कठिन लॉकडाउन के कारण छह महीने की दिक्कतों के बाद अंतत: अर्थव्यवस्था के लिए कुछ अच्छी खबरें हैं। उच्च आवृत्ति वाले कुछ संकेतक अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत दे रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि यदि सरकार ने अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए तत्काल कोई कदम नहीं उठाया तो सितंबर तिमाही में 13.5 प्रतिशत और चालू वित्त वर्ष में करीब 9.5 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

इस बीच विनिर्माण के खरीद प्रबंध सूचकांक (पीएमआई) में तेज सुधार देखने को मिला है। यह सूचकांक अगस्त में 52 था, जो सितंबर में 56.8 पर पहुंच गया। यह आठ साल की सबसे बड़ी तेजी है। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह पिछले साल सितंबर की तुलना में 3.8 प्रतिशत बढ़कर 95,480 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह अगस्त 2020 की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक रहा। यात्री वाहनों की बिक्री में भी 31 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

रेलवे माल ढुलाई में भी 15 प्रतिशत तेजी आई है। छह महीने के अंतराल के बाद वस्तुओं के निर्यात में भी 5.3 प्रतिशत की वृद्धि आई है। रेटिंग एजेंसी ने कहा, हालांकि, ऐसे संकेत हैं कि यह सुधार नरम है। दूसरी तिमाही के दौरान पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में नई परियोजनाओं पर पूंजीगत व्यय में 81 फीसदी की गिरावट आई है। इससे निवेश में लगातार गिरावट आने का पता चलता है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...