back to top

Sidharth ने Shehnaaz के साथ शादी पर की थी खुलकर बात

नई दिल्ली। सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को गुजरे हुए आज 10 दिन बीत गए हैं. उन्होंने 2 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन से न सिर्फ उनके करीबी और उनके चाहने वाले परेशान हैं, बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री हैरान है. एक्टर के असामयिक निधन की वजह से बहुत से लोग टूट गए हैं. उनके दोस्त और चाहने वाले लगातार उनके और उनके परिवार के लिए दुआ कर रहे हैं. इस बीच सिद्धार्थ के कई पुराने इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने शादी और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) पर खुलकर बात की है।

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने दिए इंटरव्यू में शादी और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) संग अपनी खास दोस्ती पर बात की थी. ये इंटरव्यू ‘बिग बॉस 14’ के घर से बाहर आने के बाद का है सभी को पता है कि जब सिद्धार्थ ‘बिग बॉस 14’ के घर में इंट्री लिए थे तो उनको बतौर एलिजिबल बैचलर इंट्रोड्यूस किया गया था. फैंस को सिद्धार्थ की शादी का बेसब्री से इंतजार था. जब वो घर से बाहर आए तो भी ये सवाल उनसे बार-बार पूछा जाता था.  इंटरव्यू में सिद्धार्थ से पूछा गया कि वो शादी कब करने वाले हैं? तो सिद्धार्थ ने इसका जवाब मासूस बच्चे की तरह दिया।

 

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने शादी की बात पर कहा था, ‘मुझे शादी की इतनी जल्दी नहीं है. अभी में थोड़ा यंग हूं तो थोड़ा टाइम तो लगेगा. थोड़े टाइम के बाद कर लूंगा शादी.’ सिद्धार्थ ने मुस्कुराते हुए ये बात कही. सवाल पूछने वाले भी सिद्धार्थ की बात सुनकर हंसने लगे. वहीं सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के साथ अपनी इक्वेशन पर भी बात की थी. उन्होंने खुलकर बयां किया था कि उनकी फीलिंग क्या थी।

 

‘शहनाज के साथ हमेशा खास रहेगा रिश्ता’

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मेरा रिश्ता शहनाज के साथ वैसा ही है जैसा घर में था. घर से बाहर आने पर मुझे नहीं लगता की हमारे रिश्ते और बॉन्ड पर कोई असर पड़ेगा. हां, ये जरूर है कि जो वक्त हमने घर में बिताया वो अब बदलेगा. और भी बहुत सी चीजें बदलेंगी, क्यों की हम बिग बॉस हाउस में क्लोज एटमॉस्फियर मे रहते हैं, जैसे कि बाहर नहीं होने वाला है. इसके अलावा और कुछ नहीं बदलेगा. क्योंकि दोनों के बीच की फीलिंग वही रहेगी. जैसा की मैंने कहा भी था कि मैं उसके लिए खड़ा रहूंगा, वैसे ही मैं हमेशा उसका साथ दूंगा।’

2 सिंतबर को हुई थी सिद्धार्थ की मौत

बीते दिनों बिग बॉस (Bigg Boss) फेम एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अपने करोड़ों फैंस को छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गए. जानकारी के मुताबिक 2 सितंबर को उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया और वहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उसके अगले दिन यानी 3 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके चाहने वाले और परिवार वालों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. सिद्धार्थ शुक्ला सिर्फ 40 वर्ष के थे. उनके परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं।

RELATED ARTICLES

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से गरमाई बंगाल की सियासत, अभिषेक के घर छापेमारी तो मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय भारी उबाल आ गया, जब केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की एक बड़ी...

जोरहाट एयरबेस पर IAF का प्लेन लैंडिंग के बाद क्रैश, दो टुकड़ों में बंट गया विमान

जोरहाट। भारतीय विमान सेवा (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोर घाट एयरबेस (रौरीया एयरफोर्स स्टेशन) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के...

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से गरमाई बंगाल की सियासत, अभिषेक के घर छापेमारी तो मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय भारी उबाल आ गया, जब केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की एक बड़ी...

जोरहाट एयरबेस पर IAF का प्लेन लैंडिंग के बाद क्रैश, दो टुकड़ों में बंट गया विमान

जोरहाट। भारतीय विमान सेवा (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोर घाट एयरबेस (रौरीया एयरफोर्स स्टेशन) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...