back to top

सिद्धि सदन गज वदन विनायक, कृपा सिंधु सुंदर सब लायक

अनिल कुमार सिंह लखनऊ। बीबीडी शैक्षणिक परिसर में हो रहे चार दिवसीय श्री गणेश महोत्सव 2022 के तीसरे दिन अन्तर्राष्टीय ख्याति प्राप्त भजन गायक ओंकार शंखधर एवं उनके ग्रुप द्वारा भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत ओंकार शंखधर द्वारा जय गणेश जय गणेश जय गणेश प्यारे द्वारा की गई।

तत्पश्चात गाइये गणपति जगवंदन, सिद्धि सदन गज वदन विनायक, कृपा सिंधु सुंदर सब लायक गाकर जहां भगवान गणपति की भक्ति का माहौल सृजित कर दिया, वहीं अच्युतं केशवं राम नारायणम, रामनाम अति मीठा, जय भोले भण्डारी शिव आदि मनोहर भजन सुनकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

भक्तिका उल्लास का आलम यह रहा कि उनके भजनों पर श्रोता झूमते नजर आये। कीर्ति त्रिवेदी ने ऊँ नमो श्री गजाननाय, शिवनाथ तेरी महिमा जैसे भजन गाकर पंडाल में उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तबले पर सुभाष शर्मा, की बोर्ड पर रिंकू, एवं ढोलक, पैड पर दीपक ने बेहतरीन संगीत की प्रस्तुति दी। आज इस महोत्सव में बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप के छात्र-छात्राओं एवं आसपास के गांवों से आये लोगों ने हजारों की संख्या में उपस्थित होकर भजन संध्या का भरपूर आनन्द लिया।

आज की सांयकालीन महाआरती में बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता, बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट विराज सागर दास, वाइस प्रेसिडेंट देवांशी दास ने भाग लिया और महाप्रभु श्री गणेश जी की आरती की। शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रमों में बीबीडी शिक्षण समूह के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक, सामाजिक व श्री गणेश चतुर्थी पर्व पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

RELATED ARTICLES

बच्चे शास्त्रीय गायन, कथक व वाद्य यंत्रों का ले रहे प्रशिक्षण

भातखण्डे में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन संगीत एवं कला कार्यशाला का आज विश्वविद्यालय परिसर में अत्यंत उत्साह...

एक अहंकारी व्यक्ति पर केंद्रित है हास्य नाटक ‘द सेडक्शन’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा नाट्य महोत्सव के द्वितीय संध्या में श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति...

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

बजरंगबली के दर्शन के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार

ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह के चौथे...

गर्मी कम करने के लिए हनुमान जी से की गई प्रार्थना

लखनऊ। आज प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में आयोजित भंडारे में पूड़ी सब्जी हलुवा के साथ साथ ओ.आर.एस और लाहौरी जीरा का वितरण...

बच्चे शास्त्रीय गायन, कथक व वाद्य यंत्रों का ले रहे प्रशिक्षण

भातखण्डे में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन संगीत एवं कला कार्यशाला का आज विश्वविद्यालय परिसर में अत्यंत उत्साह...

पद्मिनी एकादशी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी को ये व्रत पड़ता है। ऐसे में...

एक अहंकारी व्यक्ति पर केंद्रित है हास्य नाटक ‘द सेडक्शन’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा नाट्य महोत्सव के द्वितीय संध्या में श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति...

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...