back to top

बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला की यात्रा प्रेरित करती है: करण कुंद्रा

मुंबई। जाने-माने टीवी अभिनेता करण कुंद्रा ने कहा कि वह बिग बॉस में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की यात्रा से प्रेरित हैं। कुंद्रा सलमान खान की मेजÞबानी वाले रियलिटी कार्यक्रम के 15वें संस्करण में शामिल होनी वाली नई हस्ती हैं। शुक्ला का 40 साल की उम्र में पिछले महीने अचानक से निधन हो गया था। उन्होंने बिग बॉस का 13वां संस्करण जीता था। कुंद्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, मैंने सोशल मीडिया पर जो देखा है, उसमें सिद्धार्थ की यात्रा सबसे प्रेरणादायक रही है, वह निडर थे, वह मजबूत थे और उन्होंने इसे बहुत अच्छी तरह से खेला। कुछ भी हो, हम सभी को उनकी याद आएगी और सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि हर प्रतिभागी को आएगी।

कुंद्रा ने कहा, मैं बस ढेर सारे प्यार की उम्मीद कर रहा हूं और आशा है कि मैं अपने तरीके से लड़ूंगा और इसे अच्छा और वास्तविक बनाए रखूंगा और खेल जीतूंगा। अभिनेता ने पिछले शनिवार को बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले कहा, लोग कहते हैं कि लोग बिग बॉस तब करते हैं जब वे अपना करियर फिर से शुरू करना चाहते हैं। तो मैं स्पष्ट रूप से उस स्थिति में नहीं हूं। मेरी स्थिति अनोखी है और मुझे ऐसी अनोखी चीजें करना पसंद है। मैंने कभी भी स्थापित मानदंडों का पालन नहीं किया है और मैंने वही किया है जिससे मुझे खुशी मिलती है।
कुंद्रा (36) ने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक कितनी मोहब्बत है से की। इसके बाद उन्होंने बेताब दिल की तमन्ना है , ये कहां आ गए हम , यह रिश्ता क्या कहलाता है समेत अन्य धारावाहिक किए हैं। उन्होंने विक्रम भट्ट की हॉरर स्टोरी और 1921 समेत अन्य फिल्मों में भी काम किया है।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार शामिल हुए एमपी के ऑफ स्पिनर सारांश जैन, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश के अनुभवी आॅफ स्पिनर सारांश जैन को श्रीलंका में होने वाली श्रृंखला के लिए मंगलवार को पहली बार भारतीय टेस्ट...

ओवरएज UPPCS अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन, 2 अतिरिक्त अवसर की छूट देने की उठाई मांग

कोरोना काल, पाठ्यक्रम बदलाव और नई भर्ती नियमावली 2026 का हवाला देकर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग...

लंबी कूद में श्रीशंकर और सत्यनाथन, 110 मीटर बाधा दौड़ में शिर्से फाइनल में पहुंचे

ग्लास्गो। भारत के मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने के लिए केवल एक ही प्रयास किया तो...