back to top

शुभंकर संयुक्त नौवें स्थान, 2021 सत्र में दूसरी बार शीर्ष 10 में

केंट (ब्रिटेन)। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने काजो क्लासिक गोल्फ चैम्पियनशिप के चौथे दौरे के शुरुआती सात होल में चार बर्डी लगाये लेकिन वह इस लय को बरकरार नहीं रख पाये और चार अंडर 68 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहे।

 

मौजूदा सत्र में वह दूसरी बार शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने इस दौर के पहले, चौथे, पांचवें और सातवें होल में बर्डी लगाने के बाद 13 होल में बोगी कर दिया। आखिरी (18वें) होल में वह हालांकि एक और बर्डी लगाने में सफल रहे। उनका कुल स्कोर 11 अंडर का रहा। वह मई में डेनमार्क के हिम्मरलैंड में संयुक्त आठवें स्थान पर रहे थे, जिसके बाद यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य भारतीय गगनजीत भुल्लर, एसएसपी चौरसिया, शिव कपूर और अजितेश संधू हालांकि कट हासिल करने में विफल रहे। इस 26 साल के खिलाड़ी ने कहा, मुझे लगता है कि लय हासिल कर रहा हूं और यह सप्ताह मेरे लिए एक अच्छा अनुभव रहा।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...