back to top

श्री माधव मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई श्री जगन्नाथ स्नान पूर्णिमा

विधि-विधान से हुआ महाभिषेक
लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में सोमवार को भगवान श्री जगन्नाथ की स्नान पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी लालता प्रसाद एवं योगेश ने भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भाई बलदेव का सुगंधित जल, पुष्प एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पवित्र स्नान (महाभिषेक) कराया। महाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जगन्नाथ स्नान पूर्णिमा का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि स्नान पूर्णिमा का यह आयोजन आगामी 16 जुलाई को निकलने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा से 15 दिन पूर्व किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाभिषेक के पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ अस्वस्थ हो जाते हैं और अगले 15 दिनों तक भक्तों को दर्शन नहीं देते। इस अवधि में भगवान को औषधीय गुणों से युक्त काढ़ा एवं विशेष भोग अर्पित किया जाता है। स्वस्थ होने के बाद भगवान श्री जगन्नाथ अपने भक्तों के कष्टों का निवारण करने के लिए भव्य रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, कंचन साहू, कविता, रवीना, ममता एवं अनुराग साहू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और धार्मिक उल्लास से सराबोर रहा।

RELATED ARTICLES

सरल हुए बिना जल्दी ईश्वर पर विश्वास नहीं होता : मुक्तिनाथानंद

मनुष्य जीवन का परम उद्देश्य ईश्वर की प्राप्तिलखनऊ। सत प्रसंग में रामकृष्ण मठ लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद जी ने कहा कि मनुष्य जीवन...

कैलाश पर्वत से आदिनाथ भगवान का हुआ मोक्ष गमन

काकोरी जैन मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य समापन 21 फीट ऊंची आदिनाथ भगवान की विशाल प्रतिमा का हुआ भव्य महामस्तकाभिषेक, उमड़ा जनसैलाबलखनऊ। काकोरी स्थित...

संगीत, प्रेम और भाईचारा ही दुनिया की सबसे बड़ी ताकत हैं

गुपी गाइन बाघा बाइन बाल नाटक ने दिया संदेशदो दिवसीय उल्लास बाल पर्व में आज का आकर्षण बनेगा गोपाल से जगत पाल तक और एक...

आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जन सैलाब

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरणगोमती तट पर आस्था का भव्य संगम501 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारालखनऊ।...

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर शास्त्री स्कूल में हुआ भजन कीर्तन

शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगरलखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, में आज ज्येष्ठ पूर्णिमा के पुनीत अवसर पर प्रत्येक माह की भांति गायत्री यज्ञ,...

एक्टिंग में हर किरदार से मिलती है नई सीख : देविश आहूजा

अपने दमदार अभिनय से छोटे पर्दे पर खास पहचान बना चुके हैंलखनऊ। टीवी इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली अभिनेता देविश आहूजा ने बतौर बाल कलाकार अपने...