back to top

आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जन सैलाब

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण
गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम
501 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा
लखनऊ। राजधानी के झूलेलाल वाटिका स्थित गोमती तट पर सोमवार को ‘सनातन महासभा’ द्वारा ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर 153वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती एवं सनातन समागम का भव्य आयोजन सोमवार को किया गया। भक्ति, शक्ति और सामाजिक संकल्प के इस अनूठे संगम में हजारों श्रद्धालुओं ने मां गोमती की आराधना की। स्वामी आनंद नारायण के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत सात भव्य मंचों से एक साथ हुए शंखनाद और मंत्रोच्चार के साथ हुई। सात आचार्यों द्वारा मां गोमती की विधि-विधान से उतारी गई महाआरती ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। आरती के पश्चात जब 501 दीप एक साथ प्रज्वलित किए गए, तो गोमती तट की आभा देखते ही बनी और वहां दीपावली जैसा जीवंत दृश्य उपस्थित हो गया। महाआरती से पूर्व विश्व नशा निषेध सप्ताह की पर नशा मुक्त संकल्प का आयोजन किया गया। महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने इस अवसर पर युवाओं को नशा मुक्त प्रदेश’ की शपथ दिलाई और निर्णय लिया गया कि थाना स्तर पर नशीले पदार्थों की बिक्री की रिपोर्ट मान0 मुख्यमंत्री जी और मानवाधिकार आयोग को सौंपी जाएगी उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति जोड़ने का कार्य करती है, इसीलिए आज यज्ञ कुंड के माध्यम से नशा मुक्त प्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया गया है और सरकार से मांग है कि धार्मिक स्थलों व शिक्षा केंद्रों के आस पास से पान/शराब की दुकान हटाई जाए और बच्चों ने तंबाकू मुक्त प्रदेश विषयक निबंध/चित्रकला/स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंत में धर्म विस्तार और सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ पदाधिकारियों को गंगाजल और कृपाण भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कथक नृत्य की प्रस्तुति शुभम के साथ भजन गायिका शशि गुप्ता, मीरा तिवारी और गीता निगम के सुमधुर भजनों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट दीपक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रवि कचरू, उमेश त्रिपाठी, सुधांशु शुक्ल, पल्लवी सिंह, संजीव पांडेय, राकेश अग्रवाल, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सुशील तिवारी, सुनीता गोस्वामी, अतुल तिवारी, रेनू शर्मा, तेजस्वी गोस्वामी और शक्ति सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

श्री माधव मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई श्री जगन्नाथ स्नान पूर्णिमा

विधि-विधान से हुआ महाभिषेकलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में सोमवार को भगवान श्री जगन्नाथ की स्नान पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और वैदिक...

सरल हुए बिना जल्दी ईश्वर पर विश्वास नहीं होता : मुक्तिनाथानंद

मनुष्य जीवन का परम उद्देश्य ईश्वर की प्राप्तिलखनऊ। सत प्रसंग में रामकृष्ण मठ लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद जी ने कहा कि मनुष्य जीवन...

कैलाश पर्वत से आदिनाथ भगवान का हुआ मोक्ष गमन

काकोरी जैन मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य समापन 21 फीट ऊंची आदिनाथ भगवान की विशाल प्रतिमा का हुआ भव्य महामस्तकाभिषेक, उमड़ा जनसैलाबलखनऊ। काकोरी स्थित...

संगीत, प्रेम और भाईचारा ही दुनिया की सबसे बड़ी ताकत हैं

गुपी गाइन बाघा बाइन बाल नाटक ने दिया संदेशदो दिवसीय उल्लास बाल पर्व में आज का आकर्षण बनेगा गोपाल से जगत पाल तक और एक...

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर शास्त्री स्कूल में हुआ भजन कीर्तन

शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगरलखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, में आज ज्येष्ठ पूर्णिमा के पुनीत अवसर पर प्रत्येक माह की भांति गायत्री यज्ञ,...

एक्टिंग में हर किरदार से मिलती है नई सीख : देविश आहूजा

अपने दमदार अभिनय से छोटे पर्दे पर खास पहचान बना चुके हैंलखनऊ। टीवी इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली अभिनेता देविश आहूजा ने बतौर बाल कलाकार अपने...