back to top

दिल्ली के सब्जी मंडी में इमारत ढहने के मामले में भूतल पर दुकान चलाने वाला गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र में जिस इमारत के गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई थी, उसके भूतल पर दुकान चलाने वाले व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दुकानदार पर आरोप है कि वह निर्माण कार्य करा रहा था जिससे इमारत कमजोर हुई। उन्होंने कहा कि मोहक अरोड़ा (26) ने हाल में चार मंजिला इमारत में एक दुकान खरीदी थी और वह उसमें मरम्मत का काम करवा रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अरोड़ा ने अपनी दुकान में चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान इमारत के भूतल से एक प्लेटफॉर्म निकलवा दिया था जिससे इमारत कमजोर हो गई और सोमवार को ढह गई।

उत्तरी दिल्ली के व्यस्त बाजार में स्थित इमारत के गिरने से सौम्य (12) और प्रशांत (सात) की मौत हो गई थी जो अपनी मां के साथ उधर से जा रहे थे। अरोड़ा ने दुकान खरीदने के बाद उसमें दूध बेचने का काम किया और अब वह बिजली के उपकरण बेचना चाहता था जिसके लिए मरम्मत कार्य करवा रहा था। पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी में अरोड़ा की पहले से एक दुकान थी जिसमें वह बिजली के सामान बेचता था। अधिकारी ने कहा कि मोहक अरोड़ा पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 304 (गैर इरादतन हत्या), 288 और 34 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, पुरानी दिल्ली के रोशनआरा रोड के निवासी बच्चे इमारत के मलबे में दब गए थे। इमारत के पास पान की दुकान चलाने वाले, मालकागंज निवासी 72 वर्षीय रामजी दास भी मलबे में फंस गए थे और उनके सिर में चोट आई। उन्हें बाद में मलबे से निकाला गया। इमारत की चार में से तीन मंजिल पर रहने वाले अनेजा परिवार के 13 में से एक को छोड़कर सभी सदस्य उस समय इमारत में नहीं थे जब वह ढह गई। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...