back to top

शिवसेना ने कोविड-19 संकट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

मुंबई। शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा जताया था कि कोविड-19 के खिलाफ जंग 21 दिनों में जीत ली जाएगी लेकिन अब 100 दिन से ऊपर हो गए हैं और संकट जस का तस बना हुआ है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के एक संपादकीय में कहा गया कि कोविड-19 के खिलाफ जंग महाभारत के पौराणिक युद्ध से ज्यादा मुश्किल है। साथ ही कहा कि वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग 2021 तक चलेगी क्योंकि बीमारी का टीका उससे पहले उपलब्ध नहीं हो पाएगा।

पार्टी ने विश्व में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामलों के लिहाज से भारत के तीसरे नंबर पर आने को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उसने कहा कि 24 घंटे में 25,000 से ज्यादा कोविड-19 के मामले सामने आना, देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण एवं गंभीर बात है जो आर्थिक महाशक्ति बनने का सपना देख रहा है। संपादकीय में कहा गया कि मामलों की संख्या के लिहाज से हमने रूस को पीछे छोड़ दिया है। अगर मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो इस दुर्भाग्यपूर्ण क्षेत्र में हम नंबर एक पर आ जाएंगे।

शिवसेना ने कहा कि महाभारत का युद्ध भी 18 दिन तक चला था। प्रधानमंत्री मोदी ने (मार्च में) भरोसा जताया था कि हम 21 दिन में कोविड-19 के खिलाफ इस जंग को जीत लेंगे। लेकिन अब 100 दिन से ऊपर हो गए हैं और कोरोना वायरस अब भी है और जो इससे लड़ रहे हैं वे थक चुके हैं। पार्टी ने कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित, ठाणे जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में मरीज बड़े पैमाने पर ठीक हो रहे हैं लेकिन राज्य के कुछ इलाकों में स्थिति बेचैन करने वाली है।

शिवसेना ने कहा कि कई नेता, जन प्रतिनिधि, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य प्रशासक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं और यह देश और राज्यों के लिए अच्छी बात नहीं है। उसने कहा, कोरोना वायरस रहेगा ही और हमें इसके साथ जीना पड़ेगा..कोरोना वायरस के लिए टीका 2021 से पहले उपलब्ध नहीं होगा…इसका मतलब है कि हमें तब तक कोरोना वायरस के साथ रहना पड़ेगा।

किसी पार्टी या व्यक्ति का नाम लिए बिना, शिवसेना ने कहा कि सवाल उठाए जा रहे हैं कि लॉकडाउन कब तक जारी रहेगा। मराठी दैनिक ने कहा कि लेकिन जब आप दरवाजा खोलते हैं (प्रतिबंधों में ढील) तो कोरोना वायरस का खतरा सिर पर मंडरा रहा होता है। शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने कुछ हद तक लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी है लेकिन खतरा अब भी टला नहीं है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...