back to top

शिल्‍पा शेट्टी येड़ा बनकर पेड़ा खा रहीं : शर्लिन चोपड़ा

नई दिल्‍ली। राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी (Raj Kundra Pornographic Case) केस में मुंबई पुलिस ने करीब 1500 पन्‍नों की चार्जशीट दायर की है। इस सप्‍ल‍ीमेंट्री चार्जशीट में श‍िल्‍पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से लेकर शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) और उन तमाम लोगों के बयान हैं, जिनसे पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की है। चार्जशीट में श‍िल्‍पा शेट्टी के बयान का भी जिक्र है, जिसमें पुलिस पूछताछ के दौरान ऐक्‍ट्रेस ने कहा कि उन्‍हें पति राज कुंद्रा की इन गतिविध‍ियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। श‍िल्‍पा का कहना है कि वह अपने काम में व्‍यस्‍त थीं और इसलिए यह नहीं जानतीं कि राज कुंद्रा क्‍या कर रहे थे। अब शर्लिन चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर कर श‍िल्‍पा के इस बयान की हंसी उड़ाई है। शर्लिन ने इसे ‘येड़ा बनकर पेड़ा खाना’ कहा है।


मुंबई पुलिस ने गुरुवार को मुंबई की एक अदालत में यह चार्जशीट (Police Chargesheet) दायर की है। श‍िल्‍पा के बयान पर कटाक्ष करते हुए शर्लिन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह वर्कआउट कर रही हैं और श‍िल्‍पा को दीदी कह रही हैं। शर्लिन कहती हैं, ‘कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीदी का यह कहना है कि उन्‍हें अपने पति के कुख्‍यात गतिविध‍ियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और तो और दीदी का यह भी कहना है कि उन्‍हें अपने पति की चल-अचल संपत्त‍ि के स्रोत की भी जानकारी नहीं है। अब इस बात में कितनी सच्‍चाई है इसका अनुमान आप खुद लगा सकते हैं। वैसे इसे क्‍या कहते हैं… येड़ा बनकर पेड़ा खाना… है ना।’

चार्जशीट में शर्लिन का बयान भी है दर्ज


पुलिस की चार्जशीट में शर्लिन चोपड़ा का बयान भी शामिल है। इसमें ऐक्‍ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्‍होंने सौरभ कुशवाहा और राज कुंद्रा की कंपनी आर्म्‍स प्राइम प्राइवेट लिमिटेड को शर्लिन चोपड़ा ऐप बनाने का काम दिया था। लेकिन उन्‍हें कभी इसकी कमाई का हिस्‍सा नहीं मिला। शर्लिन ने अपने बयान में कहा है, ‘मुझे कभी मेरी 50 फीसदी हिस्‍सेदारी नहीं दी गई। इसके बाद राज कुंद्रा ने मुझे हॉटशॉट्स ऐप में काम करने के लिए ऑफर दिया था। यह भी आर्म्‍स प्राइम प्राइवेट लिमिटेड का ही ऐप है। मुझे यह कहा गया कि हॉटशॉट्स के साथ काम करना बिल्‍कुल सही निर्णय होगा। बताया गया कि हॉटशॉट्स पर बोल्‍ड कॉन्‍टेंट होंगे। लेकिन हम इसको लेकर समझौते पर नहीं पहुंच सके।’

RELATED ARTICLES

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...