back to top

पति राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद शिल्पा ने प्रेरणादायी संदेश लिख कर जताई खुशी

मुंबई। अश्लील फिल्म मामले में पति राज कुंद्रा को जमानत मिलने से उत्साहित अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मंगलवार को सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर एक प्रेरणादायी संदेश लिखकर अपनी खुशी का इजहार किया। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर चीनी दार्शनिक कन्फ्यूशियस के इस कथन को उद्धृत किया हमारी सबसे बड़ी जीत कभी न गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिर कर उठने में है। अपनी तस्वीर साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा, जीवन में ऐसे क्षण आते हैं जो आपको एक तरह से गिरा देते हैं। ऐसे समय में, वास्तव में मेरा मानना है कि यदि आप सात बार गिरते हैं, तो खुद को इतना मजबूत बनाएं कि आप आठ बार फिर से उठ खड़े हों।
शिल्पा (46) ने कहा कि मुश्किल समय में वापसी करने के लिए बहुत साहस, धैर्य, इच्छा-शक्ति और शक्ति की जरुरत होती है। उन्होंने लिखा लेकिन, वापसी करने के ये गुण आपको जीवन नामक इस यात्रा में और अधिक लचीला और मजबूत ही बनाएंगे। हर बार जब आप पुन: उठ खड़े होंगे, तो आप असंभव को भी संभव बनाने के लिए नए दृढ़ संकल्प और प्रेरणा के साथ वापस आएंगे। शिल्पा के पति एवं कारोबारी राज कुंद्रा को मंगलवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। राज कुंद्रा को मुख्य महानगर दंडाधिकारी एस बी भाजीपाले ने सोमवार को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...