back to top

Share Market Today : सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर

मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के अपनी ब्याज दर में कटौती के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 735.95 अंक उछलकर 83,684.18 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 209.55 अंक की बढ़त के साथ 25,587.10 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। केवल बजाज फिनसर्व के शेयर को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से।,153.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

गौरतलब है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ने अपनी प्रमुख दर को करीब 4.8 प्रतिशत तक कम कर दिया, जो दो दशक के उच्चतम स्तर 5.3 प्रतिशत से नीचे है। देश मुद्रास्फीति को निर्धारित लक्ष्य तक लाने के लिए संघर्ष कर रहा है। मुद्रास्फीति 2022 के मध्य में 9.1 प्रतिशत के उच्चतम स्तर से गिरकर अगस्त में तीन साल के निचले स्तर 2.5 प्रतिशत पर आ गई है, जो बैंक के दो प्रतिशत के लक्ष्य से बहुत अधिक नहीं है।

यह खबर भी पढ़े : बहराइच में दिखा भेड़ियों का नया झुंड, 50 गांव के लोग दहशत में

RELATED ARTICLES

JPSC Protest में बढ़ा तनाव, छात्रों ने कहा- आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश, आगे न बढ़ें प्रदर्शनकारी

रांची: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब...

दिल्ली विधानसभा से आप के छह विधायक मार्शल की मदद से बाहर किए गए

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के छह विधायकों को सदन से मार्शल की...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : न्यायालय ने सॉलिसिटर जनरल के नहीं होने पर सुनवाई स्थगित की

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार का पक्ष रखने वाले वकील के अनुरोध पर अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले...

महिला हॉकी विश्व कप : आसान नहीं रहा भारत का 1974 से 2022 तक का सफर

नयी दिल्ली। भारतीय हॉकी का जिक्र होता है तो आठ बार की ओलंपिक चैम्पियन पुरूष टीम की समृद्ध विरासत की बात होती है लेकिन...

दिल्ली विधानसभा से आप के छह विधायक मार्शल की मदद से बाहर किए गए

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के छह विधायकों को सदन से मार्शल की...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : न्यायालय ने सॉलिसिटर जनरल के नहीं होने पर सुनवाई स्थगित की

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार का पक्ष रखने वाले वकील के अनुरोध पर अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले...

युवा भाजपा नेता विराज सागर दास सैकड़ों समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

विराज सागर दास ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का संदेश लखनऊ, विशेष संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी लखनऊ में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा...

75 जिलों में होगा तिरंगा संगीत समारोह, शहीद परिवारों का होगा सम्मान

यूपी में राज्य सरकार का 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे हर घर...