back to top

Share Market Today : बिकवाली हावी, दोपहर में 1000 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 24000 के स्तर से नीचे

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती सौदों के बाद भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती बढ़त खोते हुए देर सुबह के कारोबार में 1,004.04 अंक की गिरावट के साथ 78,797.39 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 338.1 अंक फिसलकर 23,908.60 अंक पर पहुंच गया। विशेषज्ञों ने बताया कि मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव को लेकर चिंता ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक का शेयर 4.50 प्रतिशत टूटा। अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पावर ग्रिड, इटर्नल, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर भी नुकसान में रहे। हालांकि, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में बढ़त दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। नैस्डैक कम्पोजिट में 2.74 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 2.03 प्रतिशत तथा डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.23 प्रतिशत की तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत चढ़कर 66.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 8,250.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन दिग्गजों ने शपथ ली

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार को दूसरी बार विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को...

पारसी समुदाय का अमूल्य योगदान, घटती आबादी रोकने को सरकार प्रतिबद्ध: किरण रिजिजू

मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने देश के विकास में पारसी समुदाय के अटूट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस समुदाय...

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय...

दीपिका की अगुआई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने चीन को हराकर विश्व कप में लगाया स्वर्णिम निशाना

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। शंघाई । दीपिका कुमारी, अंकिता...

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय...

जब कार्यस्थल आपके नैतिक दृष्टिकोण से मेल न खाए तो नैतिक आघात की समस्या बन जाती है

लंदन। (द कन्वरसेशन) फरवरी 2023 में तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में 50,000 से अधिक लोग मारे गए और हजारों अन्य घायल...

अश्विन ने सूर्यवंशी के बारे में कहा-भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलते देखना चाहूंगा

जयपुर। भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलें। राजस्थान...