back to top

Share Market Today : घरेलू बाजारों सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई। वैश्विक बाजार में नरमी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, विदेशी पूंजी की लगातार निकासी ने भी बाजार में गिरावट को और बढ़ा दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,847.46 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 108.95 अंक या 0.47 प्रतिशत फिसलकर 22,983.25 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। इसके विपरीत, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टूब्रो, नेस्ले इंडिया, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी चंद्र नववर्ष के अवसर पर बंद रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,758.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन दिग्गजों ने शपथ ली

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार को दूसरी बार विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को...

पारसी समुदाय का अमूल्य योगदान, घटती आबादी रोकने को सरकार प्रतिबद्ध: किरण रिजिजू

मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने देश के विकास में पारसी समुदाय के अटूट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस समुदाय...

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय...

दीपिका की अगुआई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने चीन को हराकर विश्व कप में लगाया स्वर्णिम निशाना

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। शंघाई । दीपिका कुमारी, अंकिता...

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय...

जब कार्यस्थल आपके नैतिक दृष्टिकोण से मेल न खाए तो नैतिक आघात की समस्या बन जाती है

लंदन। (द कन्वरसेशन) फरवरी 2023 में तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में 50,000 से अधिक लोग मारे गए और हजारों अन्य घायल...

अश्विन ने सूर्यवंशी के बारे में कहा-भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलते देखना चाहूंगा

जयपुर। भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलें। राजस्थान...