back to top

Share Market Today : घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के बाद गिरावट

मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के बाद गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 128.81 अंक चढ़कर 81,840.57 अंक पर और एनएसई निफ्टी 30.4 अंक की बढ़त के साथ 25,048.15 अंक पर रहा।

हालांकि, जल्द ही दोनों सूचकांकों में मुनाफावसूली शुरू हो गई और वे निचले स्तर पर कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 42.46 अंक गिरकर 81,682.57 अंक पर और निफ्टी 21.60 अंक की गिरावट के साथ 24,996.15 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टाइटन, सन फार्मा, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और मारुति के शेयरों में गिरावट आई।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.66 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,503.76 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 604.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

तुर्किये की संसद ने हजारों कुर्दिश विद्रोहियों को सशर्त आम माफी संबंधी विधेयक को मंजूरी दी

संसद में विधेयक के पक्ष में 468 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 88 सांसदों ने इसका विरोध किया। अंकारा। तुर्किये की संसद ने सोमवार को...

ट्रंप ने ईरान की युद्ध क्षतिपूर्ति की मांग का उड़ाया मजाक, होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव

दुबई । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की उस मांग का मजाक उड़ाया है, जिसमें तेहरान ने अमेरिका और इजराइल की ओर...