back to top

Share Market : शेयर बाजार नए रिकॉर्ड बनाने के बाद गिरा, सेंसेक्स इतने अंक लुढ़का

मुंबई। घरेलू सूचकांकों के बृहस्पतिवार को अत्यधिक अस्थिर कारोबार में नए रिकॉर्ड-उच्च स्तर को छूने के तुरंत बाद गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुला, लेकिन बाद में इसमें उछाल आया और 193.9 अंक चढ़कर 80,910.45 अंक के नए रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया। हालांकि वह बढ़त बरकरार रखने में विफल रहा और पूर्वाह्न 11 बजकर 22 मिनट पर 151.38 अंक गिरकर 80,550.97 अंक पर पहुंच गया।

इसी तरह एनएसई निफ्टी ने कमजोर शुरुआत के बाद वापसी की। 65.9 अंक चढ़कर 24,678.90 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, निफ्टी ने भी थोड़ी देर में सारी बढ़त खो दी और 66.35 अंक गिरकर 24,546.65 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों को मुनाफा हुआ। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से।,271.45 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

तुर्किये की संसद ने हजारों कुर्दिश विद्रोहियों को सशर्त आम माफी संबंधी विधेयक को मंजूरी दी

संसद में विधेयक के पक्ष में 468 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 88 सांसदों ने इसका विरोध किया। अंकारा। तुर्किये की संसद ने सोमवार को...

ट्रंप ने ईरान की युद्ध क्षतिपूर्ति की मांग का उड़ाया मजाक, होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव

दुबई । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की उस मांग का मजाक उड़ाया है, जिसमें तेहरान ने अमेरिका और इजराइल की ओर...