back to top

शकुंतला देवी और गुलाबो सिताबो फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होंगी रिलीज

मुंबई। कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए देशभर में लगे लॉकडाउन से सारे सिनेमाघर बंद होने के कारण फिल्म निर्माता अब अपनी फिल्मों को रिलीज करने के लिए डिजीटल प्लेटफॉर्म की ओर रुख करने लगे हैं। अमिताभ बच्चन-आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो के बाद अब विद्या बालन-अभिनीत बायोपिक फिल्म शकुंतला देवी को भी अमेजन प्राइम वीडियो पर डिजिटल रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

अमेजन प्राइम वीडियो ने शुक्रवार को अपनी सीधी रिलीज सेवा की घोषणा की, जिसमें पाँच भारतीय भाषाओं वाली फिल्में शामिल हैं। इसमें हिंदी फिल्में गुलाबो सिताबो और शकुंतला देवी, तमिल फिल्म पोनमगल वंधल, तमिल-तेलुगु द्विभाषी फिल्म पेंगुइन , मलयालम में सूफीयम सुजातायम और कन्नड़ फिल्म लॉ, फ्रेंच बिरयानी शामिल हैं। अगले तीन महीनों में इन फिल्मों का विशेष प्रीमियर प्राइम वीडियो पर होगा और यह दुनिया भर के 200 देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगा।

अमेजन प्राइम वीडियो, इंडिया के निदेशक और प्रमुख विजय सुब्रमण्यम ने एक बयान में कहा, पिछले दो वर्षों में, प्राइम वीडियो अपने ग्राहकों के लिए सभी भाषाओं की रिलीज हुई नई फिल्मों को देखने का पसंदीदा स्थान बन गया है, जहां नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के कुछ ही हफ्तों के भीतर उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने कहा, अब हम इसे एक कदम आगे ले जा रहे हैं। सिनेमाई अनुभव को दर्शकों के घर तक पहुंचाने के लिए भारत की सात-बहुप्रतीक्षित फिल्मों का प्रीमियर विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है।

अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया के महाप्रबंधक गौरव गांधी ने कहा कि डिजिटल प्रीमियर इन फिल्मों को एक बड़ा वैश्विक रिलीज मंच प्रदान करेगा। शकुंतला देवी के निर्माताओं और इसमें मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन ने भी घोषणा की कि गणितज्ञ शकुंतला देवी पर आधारित इस बायोपिक का इस जून में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष रूप से प्रीमियर होगा। शूजित सरकार की गुलाबो सिताबो गुरुवार को महामारी के बीच सीधे डिजिटल रिलीज के लिए तैयार होने वाली पहली बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई। फिल्म का प्रीमियर 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

RELATED ARTICLES

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...