back to top

बंगाल में शाह की रैली रद्द, तृणमूल कांग्रेस ने भूमिका से इंकार किया

कोलकाता भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा प्रमुख अमित शाह के हेलीकॉप्टर को जाधवपुर में उतरने तथा जनसभा को संबोधित करने की अनुमति नहीं दी जिसके कारण शाह की इस लोकसभा क्षेत्र में प्रस्तावित रैली रद्द करनी पड़ी।

पश्चिम बंगाल सरकार पर लोकतंत्र की जगह तानाशाही स्थापित करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कहा कि चुनाव आयोग पार्टी को निशाना बनाने के तृणमूल कांग्रेस के कथित अलोकतांत्रिक तरीकों पर मूक दर्शक बना हुआ है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि भाजपा ने कम लोगों के आने की आशंका के कारण रैली रद्द की है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।

हमारा इससे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने रैली खुद रद्द कर दी क्योंकि उन्हें डर था कि रैली में कम लोग आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिला प्रशासन ने शाह के हेलीकाप्टर को उतरने की अनुमति देने में गैरजरूरी देरी की और दावा किया कि उन्हें अब तक लोक निर्माण विभाग से मंजूरी नहीं मिली है। विजयवर्गीय ने कहा, जिला मजिस्ट्रेट तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। वे शाह के हेलीकाप्टर के लिए हमें अनुमति देने से इंकार करते रहे। बाद में, उन्होंने हमें रैली करने की अनुमति से भी इंकार कर दिया।

यह न केवल अलोकतांत्रिक है बल्कि तृणमूल कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता को दिखाता है। बंगाल भाजपा सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने राज्य सरकार की अनुमति से इंकार के बावजूद बरूईपुर रैली आयोजित करने की योजना बनाई थी लेकिन सभा के लिए अपनी संपत्ति किराए पर देने वाले भूस्वामी ने अंतिम समय में अपनी रजामंदी वापस ले ली। राज्य भाजपा के एक नेता ने कहा, तृणमूल कांग्रेस के दबाव के कारण भूस्वामी ने अपनी रजामंदी वापस ले ली। पार्टी के मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा कि वे अन्य कार्यकर्ताओं और सदस्यों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और तृणमूल के अत्याचारों के खिलाफ चुनाव आयोग में जाएंगे।

 रैली रद्द होने के बाद, बरूईपुर में दोनों प्रतिद्वंद्वी दलों के बीच झड़पें हुईं। प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। आरोप खारिज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, भाजपा के दावों में सच्चाई नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमारे एक स्थानीय कार्यालय में तोडफ़ोड़ की और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। इससे पहले, वरिष्ठ भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि ममता बनर्जी राज्य में तानाशाहीपूर्ण कार्य कर रही हैं। भाजपा नेता ने नई दिल्ली में आरोप लगाया कि यह तानाशाही है, लोकतंत्र की हत्या है। चुनाव आएाग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

कुशीनगर में बोले योगी- पहली बार अन्न ग्रहण करने वाला बच्चा भी अपना भविष्य सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्य की तुलना...

घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति की हत्या में महिला को उम्रकैद की सजा

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की अदालत ने एक महिला को घरेलू झगड़े के बाद पति की हत्या के मामले में दोषी करार देते...

खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

दुबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...