back to top

शाहरुख को बनानी चाहिए ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे 2’ : गौरी खान

मुंबई। बॉलिवुड की सबसे मशहूर फिल्मों में शाहरुख खान की ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ भी शुमार है। हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस फिल्म की काफी तारीफ की थी। अब शाहरुख की पत्नी गौरी का मानना है कि शाहरुख को इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनाना चाहिए।

हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 दिन की भारत यात्रा पर आए थे। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में हजारों की भीड़ के सामने ट्रंप ने भाषण देते हुए बॉलिवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का जिक्र किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुंह से इस फिल्म की तारीफ सुन शाहरुख के फैन्स गदगद हो गए थे। अब ट्रंप के इस भाषण के बाद शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने भी अपने पति को एक निराली सलाह दे डाली है।

गौरी का मानना है कि शाहरुख को 1995 में रिलीज हुई अपनी इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनाना चाहिए। जब ट्रंप के द्वारा फिल्म की चर्चा किए जाने पर गौरी से पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘शायद मेरे ख्याल से उन्हें (शाहरुख को) दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का दूसरा पार्ट बनाना चाहिए।

आगे का यही प्लान है और मेरे ख्याल से वह इस पर काम करेंगे। मैं डीडीएलजे के डायरेक्टर-प्रड्यूसर से कहूंगी कि फिल्म का दूसरा पार्ट बनाएं ताकि जो भी दुनियाभर के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री इंडिया में आएं तो इसकी चर्चा जरूर करें।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...